फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Main gang leader in Chitta smuggling case arrested from Chandigarh

Shimla News: चिट्टे तस्करी के मामले में मुख्य सरगना गांजी चंडीगढ़ से गिरफ्तार

Mon, 16 Mar 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Main gang leader in Chitta smuggling case arrested from Chandigarh
खास खबर
विज्ञापन

कुमारसैन में 12 मार्च को चिट्टे के साथ पकड़े तीन आरोपियों ने पूछताछ में बताया था गांजी का नाम
चंडीगढ़ से ही करता था जिले में करता था नशे की सप्लाई
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नशे के खिलाफ कार्रवाई में शिमला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चिट्टा तस्करी के मामले में अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा किया है। इस मामले में मुख्य सप्लायर संजय ऊर्फ गांजी चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है।

गांजी शिमला जिले में नशे की सप्लाई करने वाले इस गिरोह का सरगना है जो मौली जागरा कांप्लेक्स चंडीगढ़ का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार पुलिस थाना कुमारसैन में 12 मार्च को एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने 12.36 ग्राम चिट्टे के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसमें आरोपी राहुल लारजु (27 वर्ष) निवासी गांव बौंडा, तहसील रामपुर, शुभम खन्ना (31 वर्ष) निवासी गांव ढेऊ, रामपुर और विकास मिंज (26 वर्ष) निवासी तेलीगाना मंगपदा, तहसील कुटरा, जिला सुंदरगढ़ ओडिशा शामिल थे। इस मामले की जांच के दौरान कई खुलासे हुए थे।
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि उन्हें चंडीगढ़ से इस नशे की सप्लाई मिल रही है। शिमला पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया और चंडीगढ़ निवासी संजय उर्फ गांजी को गिरफ्तार किया। अब पुलिस इस आरोपी से भी पूछताछ में जुट गई है। आरोपी की गिरफ्तारी से इस अंतरराज्यीय ड्रग सप्लाई नेटवर्क में महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ चल रहे अभियान और अधिक प्रभावी एवं सख्ती से जारी रखा जाएगा। जनता से अपील की गई है कि यदि कहीं पर नशीले पदार्थों की तस्करी या किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article