फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mahindra jeep fell into deep trench in chamba himachal

हिमाचल प्रदेशः गहरी खाई में गिरा वाहन, तीन लोगों की मौके पर मौत

Fri, 24 May 2019 08:41 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुराह/चांजू(चंबा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुराह/चांजू(चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 24 May 2019 08:41 PM IST
विज्ञापन
mahindra jeep fell into deep trench in chamba himachal
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के चंबा में चांजू-बघेई मार्ग पर चुरसेऊ मोड़ के पास निजी महिंद्रा वाहन (कमांडर) अनियंत्रित होकर पांच 500 मीटर खाई में गिर गया। शुक्रवार शाम पांच बजे हुए हादसे में गाड़ी सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों शव बाहर निकालकर सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाए। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार चांजू में निजी विद्युत परियोजनाओं में लगा महिंद्रा वाहन शुक्रवार शाम चांजू से बघेई की तरफ आ रहा था।
विज्ञापन


वाहन चालक हिमो निवासी नाकोई, पंकू पुत्र काशी निवासी जखला और सुदामा निवासी शिकारी मोड़ वाहन में सवार थे। चुरसेऊ मोड़ के नजदीक पहुंचने पर वाहन अचानक अनियंत्रित होकर 500 फीट के करीब गहरी खाई में जा गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

वाहन गिरने से पहले ही छिटक कर बाहर गिर गए सवार

वाहन के खाई में गिरने से पहले सभी सवार छिटक कर बाहर गिर गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वाहन खाई में गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया और खुद मौके की ओर दौड़े। पुलिस जवानों ने ग्रामीणों की मदद से खाई में गिरे शवों को बाहर निकाल सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया। 

पुलिस अधीक्षक चंबा डॉ. मोनिका ने कहा कि शवों को खाई से निकाल कर तीसा अस्पताल में पहुंचाया गया है। जहां पर मेडिकल टीम शनिवार को शवों का पोस्टमार्टम करेगी। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed