{"_id":"5766bf134f1c1b272a11c5b9","slug":"maheshwar-singh-may-join-hand-with-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेश्वर सिंह की भाजपा में वापसी की अटकलें तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेश्वर सिंह की भाजपा में वापसी की अटकलें तेज
ब्यूरो/अमर उजाला, नग्गर (कुल्लू)
Updated Sun, 19 Jun 2016 09:19 PM IST
विज्ञापन
हिलोपा सुप्रीमो एवं कुल्लू के विधायक महेश्वर सिंह
हिलोपा सुप्रीमो एवं कुल्लू के विधायक महेश्वर सिंह की भाजपा में वापसी की अटकलें तेज हो गई हैं। सांसद शांता कुमार से भेंट के बाद अब महेश्वर सिंह पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष प्रो. प्रेम कुमार धूमल और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले हैं। उनकी भाजपा में वापसी की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि, कोई भी नेता इस बारे में कुछ नहीं कह रहा है।
विज्ञापन
घुडदौड़ में धूमल ने कहा कि महेश्वर सिंह उनके पुराने मित्र हैं। मिलना उन्हें पसंद है और वह मिलते हैं। भाजपा में महेश्वर सिंह की वापसी की चर्चा को लेकर धूमल ने कहा कि इसकी चर्चा संगठन में होगी न कि मीडिया में। सांसद शांता कुमार के ‘नेता टटोलें, संगठन में प्रदूषण तो नहीं’ की प्रतिक्रिया पर धूमल ने कहा कि अपने नेताओं की बातों पर प्रतिक्रिया नहीं क्रिया करते हैं।
विज्ञापन
सीएम वीरभद्र सिंह के बयान पर धूमल ने कहा कि उनकी ऐज व स्टेज ऐसी है कि मैं उनकी बातों टिप्पणी नहीं करता हूं। मैं उनकी परिस्थिति को समझता हूं कि जिसमें वह उलझे हुए हैं। उधर, महेश्वर सिंह ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भेंट की पुष्टि करते हुए कहा कि भाजपा में उनकी वापसी होगा या नहीं हिलोपा ही तय करेगी। अपने ग्रुप से चर्चा के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
प्रशासन व सरकार में तालमेल न होने से पिछड़े: अनुराग
कुल्लू-मनाली में विकास न होने पर सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रशासन व सरकार में तालमेल न होने के कारण पिछड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मनाली के सोलंग में इनडोर आइस स्केटिंग स्टेडियम को लेकर कुछ करना चाहते हैं लेकिन प्रदेश सरकार वहां ताला लगवाने की कोशिश करती है। Published by Arvind Thakur