{"_id":"6336db42665a17784733de1d","slug":"mahendra-thakur-to-lead-bangalore-bulls-in-pro-kabaddi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pro Kabaddi: प्रो. कबड्डी में बंगलूरू बुल्स की कप्तानी करेंगे हिमाचल के महेंद्र ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pro Kabaddi: प्रो. कबड्डी में बंगलूरू बुल्स की कप्तानी करेंगे हिमाचल के महेंद्र ठाकुर
Fri, 30 Sep 2022 05:35 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 30 Sep 2022 05:35 PM IST
सार
महेंद्र ठाकुर प्रो. कबड्डी लीग में बंगलूरू बुल्स के कप्तान होंगे। टीम प्रबंधन ने इसकी घोषणा कर दी है। यह हिमाचल के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
कबड्डी खिलाड़ी महेंद्र ठाकुर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की बल्ह घाटी के मलवाणा गांव के महेंद्र ठाकुर प्रो. कबड्डी लीग में बंगलूरू बुल्स के कप्तान होंगे। टीम प्रबंधन ने इसकी घोषणा कर दी है। यह हिमाचल के लिए गर्व की बात है। महेंद्र ठाकुर को बंगलूरू बुल्स का कप्तान बनाए जाने का समाचार जैसे ही छोटी काशी पहुंचा तो कबड्डी खिलाड़ियों और प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई। महेंद्र ठाकुर सेना में कार्यरत हैं और लंबे समय से बंगलूरू बुल्स के लिए खेल रहे हैं।
विज्ञापन
महेंद्र डिफेंडर और लेफ्ट कवर प्लेयर हैं। वह 10 बार हिमाचल और छह बार सर्विसेज की ओर से राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं। महेंद्र ठाकुर ने कहा कि कबड्डी संघ मंडी के अध्यक्ष टेक चंद शर्मा और कोच हर्ष ठाकुर ने उन्हें आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रेरित किया। उनकी बदौलत वह आज बंगलूरू बुल्स जैसी बड़ी टीम के कप्तान बनाए गए हैं।
विज्ञापन