फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छुट्टी: शिमला से भारत-न्यूजीलैंड का खिताबी मुकाबला देखेंगे धोनी, दिलकश वादियों का भी लेंगे नजारा, तस्वीरें

Sat, 19 Jun 2021 07:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 19 Jun 2021 07:04 PM IST
विज्ञापन
mahendra singh dhoni in shimla with family
शिमला में प्रशंसकों के साथ महेंद्र सिंह धोनी। - फोटो : अमर उजाला

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ शिमला आए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी परिवार और रिश्तेदारों के साथ शिमला आए हैं, जो कुल 12 लोग हैं। सभी शिमला के व्हाइट हेवन होम स्टे मैहली में रूके हैं। बताया जा रहा है कि वे देर शाम करीब नौ बजे यहां पहुंचे हैं। जिला प्रशासन की ओर से उनकी सुरक्षा के तमाम इंतजाम किए गए हैं। होम स्टे के बाहर पुलिस भी तैनात की गई है। धोनी के पहुंचने की खबर सुनते ही उनके प्रंशसकों और स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। धोनी की एक झलक पाने को स्थानीय लोग और उनके प्रशंसक बेताब दिखे। धोनी ने प्रशंसकों को ऑटोग्राफ दिए और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाई।  गौरतलब है कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। यह मैच इंग्लैंड के साऊथ हैम्पटन शहर में चल रहा है।

mahendra singh dhoni in shimla with family
व्हाइट हेवन होम स्टे, जहां धोनी ठहरे हैं। - फोटो : अमर उजाला

महेंद्र सिंह धोनी शिमला में इस फाइनल का लुत्फ उठाएंगे। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी अगस्त 2018 में शिमला आए थे। तब वे एक विज्ञापन फिल्म की शूटिंग करने के लिए शिमला आए थे। अब दूसरी बार धोनी शिमला आए हैं।
 

mahendra singh dhoni in shimla with family
धोनी से मिलने आए बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

2018 में धोनी ने एक बैंक की डिजिटल पेमेंट की विज्ञापन की शूटिंग शिमला के माल रोड पर की थी। इस दौरान धोनी ने शिमला की सड़कों पर बाइक राइडिंग का भी लुत्फ उठाया था। इस बार यह जानकारी नहीं मिली है कि धोनी क्यों शिमला आए हैं। यह कयास लगाए जा रहे हैं कि गर्मी से राहत और कोरोना काल में थकान मिटाने के लिए धोनी शिमला पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
mahendra singh dhoni in shimla with family
धोनी से ऑटोग्राफ लेने के बाद प्रशंसक बल्ला दिखाते हुए। - फोटो : अमर उजाला

अनपुम खेर मां के साथ आए हैं शिमला- गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेता अनपुम खेर मां दुलारी के साथ शिमला आए हैं। कोरोना के कारण अनुपम करीब दो साल बाद शिमला आए हैं। बीते दिन वे माल रोड पर घूमने निकले थे। वहीं शाम को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी उन्होंने मुलाकात की थी।   

विज्ञापन
mahendra singh dhoni in shimla with family
धोनी से मिलने के बाद प्रशंसक खुशी जताते हुए। - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि प्रदेश में अब आरटीपीसीआर रिपोर्ट की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। मैदानी इलाकों के लोग गर्मी से राहत पाने के लिए शिमला और मनाली आ रहे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में मनाली में भी बॉलीवुड कलाकारों के आने की उम्मीद है। कई फिल्मों की शूटिंग मनाली में की जानी है जो कि कोरोना की वजह से नहीं हो पाई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed