फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mahendra Nath Pandey Announce Centeral School for Jubbal.

केंद्रीय राज्य मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने जुब्बल के लिए की बड़ी घोषणा

Tue, 23 Aug 2016 11:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 23 Aug 2016 11:20 AM IST
विज्ञापन
Mahendra Nath Pandey Announce Centeral School for Jubbal.
केंद्रीय मंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी भागमल सहोटा के परिजनों समेत करीब 60 पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि जुब्बल में महान स्वतंत्रता सेनानी भागमल सोहटा के नाम पर केंद्रीय विद्यालय (केवी) खोला जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार को कुछ औपचारिकताएं पूरी करनी होगी।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी भागमल सहोटा के परिजनों समेत करीब 60 पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय तिरंगा यात्रा के लिए जुब्बल पहुंचे थे। पांडेय ने तिरंगा यात्रा के समापन अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी भागमल सोहटा के गांव धार में जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन



कहा कि राजनीति से ऊपर उठ हर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के स्वतंत्रता सेनानियों और सैनिकों के सम्मान के लिए तिरंगा यात्रा की शुरूआत की है। हिमाचल देव भूमि के साथ वीरभूमि भी रही है। केंद्र सरकार स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात किलोमीटर लंबे धार गांव संपर्क मार्ग को स्वतंत्रता सेनानी भागमल सोहटा के नाम पर केंद्रीय बजट के तहत विकसित करने का एलान भी किया। उन्होंने कहा कि जुब्बल में स्वतंत्रता सेनानी भागमल सोहटा के स्मारक के लिए प्रदेश सरकार की सहमति रही तो स्मारक बनाने के लिए केंद्र सरकार पूरा सहयोग करेगी।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं को लोगों के सामने रखा। पूर्व बागवानी मंत्री नरेंद्र बरागटा ने जुब्बल में केंद्रीय स्कूल खोलने, धार गांव की सड़क के लिए केंद्र से बजट उपलब्ध करवाने व भागमल सोहटा का स्मारक बनाने की मांग केंद्रीय मंत्री के सामने रखी।

सांसद विरेंद्र ने जताया आभार
सांसद विरेंद्र कश्यप ने शिमला संसदीय क्षेत्र में बाईस राष्ट्रीय राजमार्ग की घोषणा के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने नरेंद्र बरागटा के सभी मांगों का केंद्रीय मंत्री के सामने समर्थन किया।


स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान बताया
भाजपा के प्रदेश महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर ने पूर्व सैनिकों और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को मंच से लोगों के सामने रखा। इस दौरान भाजपा प्रभारी पुरुषोत्तम गुलेरिया, भाजपा नेत्री रूपा शर्मा, जिला परिषद सदस्य नीलम सरैईक, पंचायत समिति अध्यक्ष प्रज्जवल बास्टा, भाजपा मंडल के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed