इन तीन मंत्रियों ने मुकेश अग्निहोत्री के बयान पर किया पलटवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयराम सरकार के तीन मंत्रियों ने मुकेश अग्निहोत्री के बयान पर पलटवार किया। सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार तथा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री को अब इस बात को
स्वीकार कर लेना चाहिए कि प्रदेशवासियों ने उनकी पार्टी को पूरी तरह नकार दिया है। उन्होंने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर लगातार पांच बार प्रदेश विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं और मुख्यमंत्री के रूप में उनका चयन पार्टी हाईकमान तथा भाजपा विधायक दल की ओर से उनके अनुभव, कार्यकुशलता और छवि को देखते हुए किया गया है।
मंत्रियों ने संयुक्त बयान में कहा कि मुकेश अग्निहोत्री को यह स्मरण रहना चाहिए कि भाजपा की संस्कृति पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का सम्मान करने की है और यदि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से विकास कार्यों के विचार विमर्श करते हैं तो इसमें क्या बुराई है।
कांग्रेस में हर नेता चाटुकारिता करके उच्च पद प्राप्त करता है
उन्होंने कहा कि दरबारी होने की प्रथा तो कांग्रेस पार्टी की है जहां पार्टी का हर नेता चाटुकारिता करके उच्च पद प्राप्त करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश के सभी क्षेत्रों की संस्कृति, सभ्यता और भाषाओं का सम्मान करती है, मगर भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता
जानता है कि मर्यादित भाषा क्या होती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक दल के नेता भी असमंजस में हैं कि वे किस गुट के जाएं। इसी कशमकश में वे अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।
ठाकुर, परमार और कंवर ने मुकेश अग्निहोत्री को सुझाव दिया कि वे पहले अपना बिखरता हुआ कुनबा संभाले और फिर प्रदेशवासियों की ओर से भारी बहुमत से निर्वाचित सरकार पर टिप्पणी करें।