फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mahender singh thakur suspend sdo and two je

मंत्री ने निलंबित किए एसडीओ और दो जेई, निरीक्षण के दौरान की कार्रवाई

Mon, 29 Jan 2018 11:17 AM IST
अमर उजाला, धर्मपुर (मंडी)
अमर उजाला, धर्मपुर (मंडी) Updated Mon, 29 Jan 2018 11:17 AM IST
विज्ञापन
mahender singh thakur suspend sdo and two je

आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने काम में कोताही बरतने पर एक एसडीओ समेत दो जेई को निलंबित कर दिया है। मंडी के जोगिंद्रनगर में सीएम के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कांढापतन मंडप उठाऊ पेयजल योजना और जोगिंद्रनगर की मकरीड़ी सेक्शन की एक उठाऊ पेयजल योजना का औचक निरीक्षण किया।

विज्ञापन


इस दौरान अनियमितताओं पर उन्होंने धर्मपुर उपमंडल के एक सहायक अभियंता, एक कनिष्ठ अभियंता और मकरीड़ी सेक्शन के कनिष्ठ अभियंता को सस्पेंड कर दिया। निलंबित अधिकारियों का हेडक्वार्टर बदलकर हमीरपुर भी कर दिया। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।  
विज्ञापन


सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह ने एक सहायक अभियंता और दो कनिष्ठ अभियंता के निलंबन की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अनियमितताओं को लेकर यह कार्रवाई की गई है। तीनों का हेडक्वार्टर बदलकर हमीरपुर कर दिया गया है। कहा कि प्रदेश में ऐसे औचक निरीक्षण जारी रहेंगे और जहां भी अनियमितता पाई जाएगी, वहां अधिकारियों पर इसी तरह की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण में कहां क्या खामियां मिली

mahender singh thakur suspend sdo and two je

मामला एक 
सुबह करीब साढ़े नौ बजे मंत्री कांढापतन पंप हाउस अपने काफिले के साथ पहुंचे। उन्होंने देखा कि कांढापतन टैंक में सही तरीके से सफाई नहीं की गई है और फिल्टर बैड में प्लास्टिक के डिब्बे पड़े थे। यहां से सैकड़ों गांवों को पानी की सप्लाई जाती है। वहीं, जिस फिल्टर से पानी साफ होता है, वह खोलकर बाहर रखा हुआ था। इस पर मंत्री भड़क गए और उन्होंने वहीं से सचिव आईपीएच को फोन मिलाया और तुरंत सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता के निलंबन ऑर्डर जारी करने के आदेश दिए। 

मामला दो 
करीब साढ़े दस बजे मंत्री का काफिला मकरीड़ी पहुंचा। वहां जेई सेक्शन में वह पहुंच गए। वहां कुछ सामान की जानकारी लेनी चाही तो सही तरीके से जेई जानकारी नहीं दे सका। स्क्रेप का सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। वहीं निर्देशानुसार टैंकों की नियमित सफाई और स्टोर में क्या-क्या सामान पड़ा है, इसकी सूची न होने के चलते उन्होंने जेई के निलंबन ऑर्डर कर दिए। इसके बाद वह जोगिंद्रनगर मंडल में आईपीएच स्टोर में भी गए, जहां वह संतुष्ट दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed