{"_id":"21ef62c092357584a1f0fe2175df70d2","slug":"mahavir-birthday-will-be-celebrated-on-13th-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 को मनाई जाएगी महावीर जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 को मनाई जाएगी महावीर जयंती
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 09 Apr 2014 05:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में जैन धर्म के 24वें तीर्थकर भगवान महावीर स्वामी का जन्मदिवस 13 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर कसुम्पटी स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के आयोजक कुलभूषण जैन ने बताया कि जैन धर्म के 24वें तीर्थकर भगवान महावीर स्वामी के जन्मदिवस पर सुबह 5:30 बजे मंदिर से प्रभात फेरी निकाली जाएगी।
11 से 12 बजे तक श्वेताम्बर जैन समुदाय की ओर से महामंत्र नंवकार का अखंड जाप और भजन-कीर्तन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम के आयोजन में पारस जैन, पूनम जैन, हीना जैन, चेतन जैन और अरिहन जैन भी सहयोग करेंगे।