{"_id":"9f163aef08d5654e44408b81b3c68aea","slug":"mahashivratri-festival-celebration-in-himaachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" महाशिवरात्रि पर शिवमय हुआ हिमाचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि पर शिवमय हुआ हिमाचल
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 17 Feb 2015 08:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ शिव के दर्शनों के लिए उमड़ी है।
विज्ञापन
मंडी में भगवान भूतनाथ मंदिर में सुबह चार बजे से ही भक्तों की कतारें लगी हुईं है। यहां पर कल से अंतर्राष्ट्रीय महाशिवरात्रि मेले का आयोजन होगा।
चंबा के भरमौर स्थित चौरासी मंदिर सहित शिमला के शिवालयों में भी भक्तों का तांता लगा हुआ है। प्रदेशवासी अपने अपने घरों में भी महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाता है।
विज्ञापन
लोग मिट्टी से शिव प्रतिमा बनाते हैं जबकि गोबर से भगवान गणेश की प्रतिमा बनाई जाती है। शिवरात्रि पर इन प्रतिमाओं की श्रद्धा पूर्वक पूजा की जाती है और अगले दिन इन्हें पानी में प्रवाहित कर दिया जाता है।
विज्ञापन
राजधानी शिमला के शिवालयों में भी सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी है। इस मौके पर लोग खास पकवान भी बनाते हैं।