{"_id":"d368188e0d99d3c929792db462310ff1","slug":"maharashtra-wins-national-indoor-cricket-championship-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडोर क्रिकेट चैंपियनशिप: महाराष्ट्र बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडोर क्रिकेट चैंपियनशिप: महाराष्ट्र बना चैंपियन
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Tue, 17 Nov 2015 09:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल इंडोर क्रिकेट चैंपियनशिप में महाराष्ट्र विजेता बना। एचपीआईसीए के साथ फाइनल मुकाबले में महाराष्ट्र ने पहले बल्लेबाजी की और 114 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में एचपीआईसीए की टीम 67 रन पर ही ढेर हो गई। महाराष्ट्र ने फाइनल 47 रन से जीता।
विज्ञापन
समापन पर 20 सूत्रीय कार्यक्रम अध्यक्ष एवं इंडियन इंडोर क्रिकेट फेडरेशन के चेयरमैन रामलाल ठाकुर मुख्यातिथि थे। उन्होंने विजेता तथा उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व पहले सेमीफाइनल में महाराष्ट्र ने हिमाचल को 46 रन से पराजित किया।
विज्ञापन
दूसरा सेमीफाइनल एचपीआईसीए और जेएंडके के बीच खेला गया। इसमें दोनों टीमों ने 71-71 रन बनाए। सबसे कम आउट हुए खिलाड़ियों के आधार पर एचपीआईसीए को विजेता घोषित किया गया। तीसरे नंबर के लिए जेएंडके और हिमाचल के बीच खेले गए मैच में जेएंडने 41 रन से जीत दर्ज की। एचपीआईसीए के अश्वनी ठाकुर को बेस्ट आलराउंडर का खिताब दिया गया।
विज्ञापन
जेएंडके के कर्ण बेस्ट बल्लेबाज, एचपीआईसीए के मोहित बेस्ट गेंदबाज बने। बेस्ट जोड़ी का खिताब महाराष्ट्र के जबीर और समीर ने जीता। विदर्भ के विरेंद्र तथा जेएंडके प्रेम सिंह को उभरते खिलाड़ी के रूप में सम्मानित किया गया। इस दौरान एसपी बलवीर ठाकुर, जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी श्यामलाल कौंडल, एचपीआईसीएग के अध्यक्ष रविंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष पीडी भारद्वाज आदि मौजूद रहे।