फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mahaashtami and Mahanavami But Kanya Pooja will happen tomorrow

Shimla News: महाअष्टमी और महानवमी पर कल होगा कन्या पूजन

Wed, 09 Oct 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Mahaashtami and Mahanavami
But Kanya Pooja will happen tomorrow
महागौरी, सिद्धिदात्री रूप की होगी पूजा
विज्ञापन

अष्टमी तिथि वीरवार दोपहर 12:32 बजे से होगी शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी और महानवमी तिथि शुक्रवार को एक ही दिन पड़ रही है। ऐसे में शुक्रवार को महाअष्टमी पर मां दुर्गा के महागौरी और महानवमी पर सिद्धिदात्री रूप की पूजा होगी।
इसके साथ ही कन्या पूजन भी किया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार कन्या पूजन से ही नवरात्र पूर्ण माने जाते हैं। कन्या के रूप में नव दुर्गा का पूजन किया जाता है। ढिंगू माता मंदिर के पुजारी पंडित आशीष शर्मा ने बताया कि अष्टमी तिथि वीरवार को दोपहर 12:30 बजे शुरू हो रही है और शुक्रवार दोपहर 12:06 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार अष्टमी तिथि का पूजन शुक्रवार को होगा। नवमी तिथि शुक्रवार दोपहर 12:06 बजे शुरू होकर शनिवार सुबह 10:57 बजे तक रहेगी। उन्होंने बताया कि अष्टमी और नवमी का पूजन शुक्रवार को होगा।
विज्ञापन


राधा-कृष्ण मंदिर के पुजारी पंडित उमेश चंद नौटियाल ने बताया कि अष्टमी तिथि वीरवार दोपहर 12:32 बजे से शुरू होकर शुक्रवार दोपहर 12:07 बजे तक रहेगी। नवमी तिथि शुक्रवार दोपहर 12:07 बजे शुरू होकर शनिवार सुबह 10:59 बजे तक रहेगी। उन्होंने बताया कि महागौरी पूजन शुक्रवार सुबह 7:47 बजे से सुबह 9:14 बजे तक होगा। नवमी पूजन सुबह 9:15 बजे से सुबह 10:41 बजे तक किया जाएगा। बताया कि कन्या पूजन का मुहूर्त सुबह 9:14 बजे से सुबह 10:41 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तारादेवी में कल होगा हवन और दंगल
तारादेवी मंदिर में अष्टमी और नवमी तिथि पर शुक्रवार को हवन तथा दंगल का आयोजन किया जाएगा। पहले नवरात्र से चल रहे अखंड चंडी पाठ की आहुतियां डाली जाएंगी। मंदिर में सुबह 7:00 बजे हवन होगा। दोपहर 11:00 बजे हवन में पूर्णाहुति डाली जाएगी। इसके साथ ही कन्या पूजन किया जाएगा। इसके बाद दंगल मेले का आयोजन होगा। इसमें प्रदेशभर और पंजाब, हरियाणा से पहलवान भाग लेंगे। शहरी विधायक हरीश जनारथा बतौर मुख्य अतिथि विजेताओं को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article