फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Magzine related to PK Dhumal distributed in Minister Sudhir sharma program.

कांग्रेस मंत्री के कार्यक्रम में बंटी भाजपा नेता धूमल के गुणगान वाली पत्रिका

Sun, 17 Apr 2016 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sun, 17 Apr 2016 10:25 AM IST
विज्ञापन
Magzine related to PK Dhumal distributed in Minister Sudhir sharma  program.
इस पत्रिका के हर दूसरे पन्ने पर भाजपा नेताओं की ओर से नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल को जन्मदिन के बधाई संदेश दिए गए थे। - फोटो : अमर उजाला

धर्मशाला स्थित पर्यटन निगम के होटल कुनाल में शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा की उपस्थिति में नगर निगम के लोगो के लांचिंग कार्यक्रम के दौरान पार्षदों को नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल के कथित गुणगान वाली पत्रिका बांटी गई। कार्यक्रम में सभी पार्षदों को बैग दिए गए। इसमें पार्षदों को नगर निगम के लोगो वाले पैड और डायरियां दी गईं।

विज्ञापन


इसके साथ बैग में एक साप्ताहिक पत्रिका भी बांटी गई। इस पत्रिका के हर दूसरे पन्ने पर भाजपा नेताओं की ओर से नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल को जन्मदिन के बधाई संदेश दिए गए थे। धूमल को बधाई संदेश का सौभाग्य देने पर एक महिला नेता ने पत्रिका का धन्यवाद भी किया है।  इतना ही नहीं, इस पत्रिका में धूमल पर लेख भी लिखा गया है।
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि अगर भाजपा को सरकार बनानी है तो धूमल को पार्टी की पूरी कमान देनी होगी। कुल मिलाकर कहें तो पत्रिका को पढ़ने से यही लग रहा है कि पूरी पत्रिका नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल के रंग में रंगी है। धूमल के कथित गुणगान वाली पत्रिका कांग्रेस सरकार के शहरी विकास मंत्री के कार्यक्रम में नगर निगम के पार्षदों को बांटी गई है। इसे देख कांग्रेसी पार्षद भी चकित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिटेंशन पॉलिसी का फायदा सभी को नहीं : सुधीर

Magzine related to PK Dhumal distributed in Minister Sudhir sharma  program.
शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि रिटेंशन पॉलिसी का मामला अभी विचाराधीन है।

नगर निगम धर्मशाला के लोगो के लांचिंग कार्यक्रम में पहुंचे शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि रिटेंशन पॉलिसी का मामला अभी विचाराधीन है। शिमला के अलावा अभी पूरे प्रदेश के लोगों को इसका लाभ नहीं मिला है। लेकिन, इसमें ऐसा नहीं होगा कि हर अवैध निर्माण को राहत दी जाएगी।

सरकार की ओर से अधिकृत जांच कमेटी की ओर से पूरी जांच पड़ताल के बाद ही पात्र भवन मालिकों को इसमें राहत दी जाएगी। ज्यादा अवैध निर्माण करने वालों को इसमें राहत नहीं दी जाएगी। शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि कांगड़ा एयरपोर्ट का जल्द ही विस्तारीकरण किया जाएगा।

इसके लिए प्रदेश सरकार ने एयरपोर्ट के समीप 70 एकड़ जमीन अधिगृहीत कर ली है। जमीन एयरपोर्ट अथॉरिटी के नाम होते ही यहां विस्तारीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा। एयरपोर्ट का विस्तार होने से जल्द ही बड़े हवाई जहाज भी यहां लैंड कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed