{"_id":"8a1fbf70a8906fc326f0fd34e344db25","slug":"magician-handcuffs-sp-at-baddi-solan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उदघाटन करने गए एसपी को पहना दी हथकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उदघाटन करने गए एसपी को पहना दी हथकड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
Updated Sat, 13 Dec 2014 08:14 AM IST
विज्ञापन
जादूगर बादल ने पहले शो का उद्घाटन करने आए एसपी को ही हथकड़ी पहना दी। एसपी जहां इस जादुई कारनामे से चकित रहे वहीं दर्शकों ने जादूगर की कला का तालियों का स्वागत किया। ये शो जिला सोलन के बद्दी में आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
शो के दौरान हवा में तैरती लड़की, नोटों की बरसात, युवती को खुंखार बनाना, खाली लौटे से पानी निकालना व शौ के दौरान चालीस बार अपनी ड्रेस बदलना देख कर लोगों ने भरपूर मनोरंजन किया। नगर परिषद अध्यक्ष चौधरी मदन लाल ने जादूगर की हुनर की तारिफ करते हुए कहा कि इस भाग दौड़ की दिनचर्या में कुछ समय के लिए लोग इससे मनोरंजन कर सकते है।
विज्ञापन
जादूगर ने अपने शो के माध्यम से नशा, दहेज प्रथा, बाल विवाह आदि सामाजिक कुरीतियों के लेकर दर्शकों को जागरूक किया। उन्होंने कहा जादू एक कला है। यह मात्र हाथ की सफाई है। वह हिमाचल में अपनी मैजिक अकादमी खोलना चाहते है। इसके लिए उन्होंने शिमला व सोलन में जमीन खरीद ली है।
विज्ञापन
इस मौके पर बद्दी के हाउसिंग बोर्ड वैल्फेयर सोसायटी के अध्यक्ष करनैल चौधरी, दून भाजपा के महासिचव बीके ठाकुर, सचिव कृष्ण कौशल, शकुंतला बैंसल, नीतू, नीलम कौशल, रिया, अंश, मीतांश, भारवी कौशल समेत गणमान्य लोगों ने भाग लिया।