{"_id":"968992032ecb4e3c1ecf3972314605d7","slug":"madhya-pradesh-cm-shivraj-singh-chauhan-on-a-trip-to-manali-and-rohtang-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थकान मिटाने रोहतांग की बर्फीली वादियों में पहुंचे शिवराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थकान मिटाने रोहतांग की बर्फीली वादियों में पहुंचे शिवराज
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
Updated Mon, 29 Jun 2015 08:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया में वायरल हुए ऑडियो टेप को लेकर एक नए विवाद में फंसे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर्यटन नगरी मनाली के चार दिन के दौरे पर हैं। शनिवार की रात मनाली में गुजारने के बाद रविवार सुबह ही वे सियासी थकान मिटाने विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रोहतांग पहुंचे।
विज्ञापन
यहां उन्होंने परिवार सहित बर्फीली वादियों का लुत्फ उठाया। वे निजी दौरे पर हैं और उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से लेकर मीडिया तक से दूरी बनाए रखी। सूत्रों के अनुसार रोहतांग में चौहान लंबे समय तक एकटक वादियों को निहारते रहे। इसके बाद उन्होंने सोलंगनाला का भ्रमण भी किया।
विज्ञापन
सोमवार को शिवराज चौहान कुल्लू की पुरानी राजधानी नग्गर क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। वहां प्रसिद्ध नग्गर कैसल और रोरिक आर्ट गैलरी का दौरा करेंगे। नग्गर प्राचीन शैली के लिए विश्व भर में जाना जाता है। मंगलवार को उनका मनाली के हिडिंबा देवी मंदिर, महर्षि मनु मंदिर और वशिष्ठ मंदिर जाने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
वशिष्ठ क्षेत्र गर्म पानी के चश्मों के लिए प्रसिद्ध है। हो सकता है कि शिवराज यहां डुबकी लगाएं। शिवराज अपने परिवार के साथ गर्मी की छुट्टियां मनाने आए हैं। मंगलवार शाम के वे दिल्ली लौट सकते हैं।