फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MA girl run away with answersheet at una.

एमए की आंसरशीट लेकर कॉलेज से भागी छात्रा

Thu, 24 Dec 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Thu, 24 Dec 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
MA girl run away with answersheet at una.

राजकीय महाविद्यालय ऊना में एमए की परीक्षा देने आई एक छात्रा परीक्षा केंद्र से आंसरशीट लेकर फरार हो गई। काफी देर तक वापस न लौटने पर परीक्षा केंद्र में मौजूद स्टाफ सदस्यों में हड़कंप मच गया। लेकिन छात्रा का कोई अता-पता नहीं लग पाया। बताया जा रहा कि छात्रा अंब क्षेत्र की है।

विज्ञापन


उधर कालेज प्रशासन ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस को सौंप दी है। वहीं पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वीरवार को ऊना कालेज में एमए द्वितीय समेस्टर का पेपर था। इस दौरान परीक्षा केंद्र में 78 छात्र-छात्राएं परीक्षा देने आए हुए थे।
विज्ञापन


पेपर शुरू होने के बाद एक छात्रा वंदना शौच जाने के बहाने परीक्षा केंद्र से बाहर निकल गई। काफी देर तक जब छात्रा परीक्षा केंद्र में वापस न लौटी, तो परीक्षा केंद्र में डयूटी दे रहे स्टाफ को शक हुआ, जब उन्होंने छात्रा के टेबल पर नजर दौड़ाई, तो वहां से आंसरशीट गायब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने कालेज पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस के पास शिकायत पहुंची है। पुलिस ने आरोपी छात्रा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed