फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MA, BA and LLB degree holders are also eligible for election.

Shimla News: चुनावी में एमए, बीए और एलएलबी डिग्री धारक भी

Tue, 12 May 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
MA, BA and LLB degree holders are also eligible for election.
जिला परिषद चुनाव में उच्च शिक्षा प्राप्त उम्मीदवारों ने दाखिल किए हैं नामांकन
विज्ञापन

लाखों और करोड़ों संपत्ति के भी मालिक भी दावेदार
सुमित ठाकुर
शिमला। राजधानी शिमला से सटे जिला परिषद वार्डों के चुनाव में इस बार एमए, बीए, एलएलबी डिग्री धारक अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चमियाना, बल्देयां, हलोग-धामी और बढ़ई वार्ड से सदस्य पद के चुनाव के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त उम्मीदवारों ने आवेदन किए हैं। अधिकांश उम्मीदवार लाखों, करोड़ों रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। कई उम्मीदवारों पर लाखों रुपये का ऋण भी हैं।

जिला शिमला में पंचायत चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां चरम पर पहुंचना शुरू हो गई हैं। खासतौर पर जिला परिषद के चमियाना, बल्देयां, हलोग-धामी और बढ़ई वार्ड इसलिए चर्चा में हैं क्योंकि यहां से चुनावी मैदान में उतरे अधिकांश प्रत्याशी उच्च शिक्षित हैं। इसमें एमए, एलएलबी, यौगिक साइंस में मास्टर डिग्री के अलावा एक प्रत्याशी ने हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। ऐसे में इस बार इन प्रत्याशियों के हाथों में वार्डों की बागडोर है। जिला परिषद के चमियाना, बल्देयां, हलोग-धामी और बढ़ई वार्ड से 21 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं। इन प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्रों के साथ जमा किए शपथ पत्र सौंपे हैं। इसके अलावा यह प्रत्याशी करोड़ों रुपये तक संपत्ति के मालिक हैं। इनमें कृषि भूमि, मकान, व्यावसायिक भवन, बैंक बैलेंस और निवेश शामिल हैं। कुछ प्रत्याशियों के पास महंगी गाड़ियां और लाखों रुपये के सोने के आभूषण भी हैं। हालांकि कुछेक प्रत्याशी ऐसे भी है जिन पर ऋण भी हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बार मतदाता केवल राजनीतिक समीकरणों के बजाय प्रत्याशियों की शिक्षा, कार्यशैली और सामाजिक छवि को भी अहमियत दे सकते हैं।
विज्ञापन



खुश विक्रम सेन कम उम्र के प्रत्याशी
शहर के साथ लगते चार वार्डों के चमियाना वार्ड से प्रत्याशी खुशविक्रम सेन कम उम्र के प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। इनकी उम्र 29 साल है। इसके अलावा बाकी के प्रत्याशी उनसे अधिक आयु के है। ऐसे में इसको लेकर भी मुकाबला देखना काफी रोचक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article