फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   luxury coach trial on kalka shimla heritage railway track

रेलवे बोर्ड: कालका-शिमला रेलमार्ग पर दिसंबर में नए लग्जरी कोच का होगा ट्रायल

Fri, 19 Nov 2021 01:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 19 Nov 2021 01:10 PM IST
सार

पर्यटकों और आम यात्रियों की सुविधा के लिए कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर अगले वर्ष नई बोगियां उतारी जाएंगी। इसके लिए रेल मंत्रालय से बोर्ड को मंजूरी मिल गई है। पहले चरण में बोर्ड 30 कोच तैयार करवाएगा।

विज्ञापन
luxury coach trial on kalka shimla heritage railway track
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर अगले वर्ष पुरानी बोगियों की जगह हाई स्पीड नेरोगेज मॉडर्न विस्ताडोम कोच लेंगे। रेल कोच फैक्ट्री (आरसीएफ) कपूरथला में मॉडर्न कोच स्पीड से लेकर यात्रियों की सुविधाओं के अनुरूप तैयार किए जाएंगे। 

विज्ञापन


खास बात यह है कि मॉडर्न कोच ट्रेन की स्पीड बढ़ाने के बाद भी कामयाब हैं। इनकी निर्माण प्रक्रिया शुरू हो गई है। नए कोच आने के बाद कालका-शिमला रेललाइन पर 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ने वाली टॉय ट्रेन की स्पीड भी बढ़ेगी। व्हील सेट को भी मोडिफाई और अपग्रेड किया जा रहा है। 
विज्ञापन


आरसीएफ कपूरथला ने बोगियों का लेआउट तैयार कर रेलवे बोर्ड को स्वीकृति के लिए भेजा है। बोर्ड से स्वीकृति मिलने के बाद अन्य कार्य शुरू किया जाएगा। मॉडर्न कोच की एक बोगी को दिसंबर में तैयार कर ट्रैक पर ट्रायल के लिए उतारा जाएगा। आरडीएसओ की टीम इस कोच को प्रमाणिकता प्रदान करेगी। अनुमति मिलने के बाद इन कोच की सीरीज तैयार की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटकों और आम यात्रियों की सुविधा के लिए कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर अगले वर्ष नई बोगियां उतारी जाएंगी। इसके लिए रेल मंत्रालय से बोर्ड को मंजूरी मिल गई है। पहले चरण में बोर्ड 30 कोच तैयार करवाएगा। कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने का कार्य भी चला हुआ है।

आरडीएसओ लखनऊ की टीम इस कार्य में जुटी है। उधर, रेल कोच फैक्ट्री के सीपीआरओ जितेश कुमार ने बताया कि ट्रेन की स्पीड बढ़ाने और यात्रियों के आरामदायक सफर का ध्यान रखते हुए कोच का निर्माण किया जा रहा है। ले-आउट की प्रक्रिया पूरी होते ही आगामी कार्य शुरू होगा। स्पीड बढ़ाने की दिशा को देखते हुए ब्रेक सिस्टम को मोडिफाई और अपग्रेड किया जा रहा है।  


90 डिग्री तक घूम सकेंगी सीटें
रेल कोच फैक्ट्री में तैयार होने वाले मॉडर्न कोच आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। कोच में आराम करने के लिए सीटें भी 90 डिग्री तक घूम सकेंगी। आरसीएफ एलएचबी तकनीक पर आधारित नए कोचों के स्टेनलेस स्टील के हल्के वजन वाले शेल डिजाइन के अलावा बड़ी खिड़कियों और छत पर शीशे के विस्टाडोम वाले डिजाइन तैयार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed