फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Luxury cars Tax evasion case Probe Mandi Himachal Pradesh

टैक्स चोरी केस: पिकअप में भरकर यहां पहुंचाया जब्त रिकॉर्ड

Sun, 07 Oct 2018 12:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Updated Sun, 07 Oct 2018 12:14 PM IST
विज्ञापन
Luxury cars Tax evasion case Probe Mandi Himachal Pradesh

हिमाचल में लग्जरी गाड़ियों के कारोबार में टैक्स चोरी के मामले में विभाग ने पिकअप वाहन भरकर रिकॉर्ड जब्त किया है। जांच के लिए अहम माने जा रहे इन दस्तावेजों को पिकअप वाहन में भरकर परवाणू स्थित आबकारी एवं कराधान विभाग के दक्षिण प्रवर्तन कार्यालय पहुंचाया गया है।

विज्ञापन


जांच टीम ने यह रिकॉर्ड मंडी समेत प्रदेश के अन्य जिलों में फर्म के शोरूमाें से जब्त किया है। टैक्स चोरी का पैमाना कितना है और उस पर कितना जुर्माना लगाया जाएगा, इस नतीजे पर पहुंचने में हफ्तेभर का वक्त लग सकता है। उधर, राजनैतिक गलियारों में भी दिनभर छापामारी की चर्चा रही। एक अनुमान के मुताबिक संबंधित फर्म पर करोड़ों रुपये का कर और जुर्माना लगाया जा सकता है।

विज्ञापन

Luxury cars Tax evasion case Probe Mandi Himachal Pradesh

शुक्रवार को टैक्स ऑडिट यूनिट शिमला की टीम ने हिमाचल के मंडी, ऊना, नगरोटा, बैजनाथ, हमीरपुर और नूरपुर में कारों के शोरूम में एक साथ छापामारी की थी। इस दौरान विभाग की टीम ने कई अहम दस्तावेज अपने कब्जे में लिए थे। जिसकी जांच संबंधित टीम द्वारा की जाएगी। गौरतलब है कि तीन सालों में कारों का डेढ़ अरब का कारोबार हुआ है।

आबकारी विभाग के मुताबिक डेढ़ अरब में महज पचास फीसदी खरीद पर ही टैक्स अदा किया गया है। टैक्स आडिट यूनिट शिमला के प्रभारी संयुक्त आयुक्त डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि अभी टैक्स का आकलन करने में एक हफ्ते से अधिक का समय लग जाएगा। जब्त किए गए दस्तावेजों की गहनता से जांच की जा रही है। कर व जुर्माना करोड़ों रुपये हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed