{"_id":"631775902a1d9b33aa54eae9","slug":"lumpy-skin-virus-kills-177-animals-reaches-2-139-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lumpy skin virus: हिमाचल में लंपी स्किन वायरस से 177 पशु और मरे, 2139 पहुंचा आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lumpy skin virus: हिमाचल में लंपी स्किन वायरस से 177 पशु और मरे, 2139 पहुंचा आंकड़ा
Tue, 06 Sep 2022 10:01 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 06 Sep 2022 10:01 PM IST
सार
प्रदेश भर में मंगलवार को कुल 177 पशुओं की मौत हुई है जबकि अभी तक 2,139 पशुओं की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
लंपी स्किन रोग
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में लंपी स्किन वायरस से मरे पशुओं का आंकड़ा मंगलवार को 2,000 पार कर गया है। प्रदेश भर में मंगलवार को कुल 177 पशुओं की मौत हुई है जबकि अभी तक 2,139 पशुओं की मौत हो चुकी है। जिला कांगड़ा में वायरस से 73 और ऊना 35 पशु मारे गए हैं।
विज्ञापन
राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में वायरस की चपेट में कुल 53,205 पशु आ चुके हैं। प्रदेश में एक्टिव केस 31,696 हैं। अभी तक कुल 1,45396 पशुओं को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में कुल 19,370 पशु वायरस को मात दे चुके हैं। किन्नौर, कुल्लू और लाहौल स्पीति में कोई भी पशु संक्रमित नहीं है।
विज्ञापन
लंपी स्किन से इन जिलों में मरे 177 पशुु
जिला मरे पशुओं की संख्या
कांगड़ा 73
ऊना 35
सिरमौर 19
सोलन 19
बिलासपुर 12
शिमला 10
चंबा 2
हमीरपुर 4
मंडी 3