फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Lumpy skin disease uncontrollable in Himachal, more than 150 animals dying everyday

Lumpy Skin Disease: हिमाचल में लंपी त्वचा रोग बेकाबू, हर रोज मर रहे 150 से ज्यादा पशु

Mon, 26 Sep 2022 10:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 26 Sep 2022 10:03 PM IST
सार

लंपी रोग से संक्रमित पशुओं की संख्या 92,981 तक पहुंच चुकी है और कुल 5,651 पशु मौत के मुंह में समा चुके हैं।

विज्ञापन
Lumpy skin disease uncontrollable in Himachal, more than 150 animals dying everyday
लंपी स्किन रोग(फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल में लंपी त्वचा रोग रोक बेकाबू हो गया है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में हर रोज 150 से ज्यादा पशु मर रहे हैं। लंपी रोग से संक्रमित पशुओं की संख्या 92,981 तक पहुंच चुकी है और कुल 5,651 पशु मौत के मुंह में समा चुके हैं। राज्य में पशुपालकों को लंपी के बाद से पशु धन से हाथ धोना पड़ रहा है और हर रोज संक्रमित पशुओं की संख्या भी बढ़ती जा रही है। अब संक्रमित पशुओं की संख्या एक लाख का आंकड़ा छूने वाली है। सोमवार को प्रदेश के  विभिन्न भागों में 158 पशुओं की मौत हुई।

विज्ञापन


मरने वाले पशुओं की कुल संख्या 5,651 तक पहुंच गई है। राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार राज्य में 2,50,109 पशुओं को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।  वायरस को मात देकर कुल 49,654 पशु स्वस्थ हो चुके हैं। दूसरी ओर, दलील दी जा रही है कि लंपी रोग पर पशुपालन विभाग ने बराबर निगरानी रखी है। हफ्ते में दो या तीन दिन वायरस के संबंधित फील्ड से जानकारी लेने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम जानकारी ली जा रही है। विभाग के पास वैक्सीन और दवाएं उपयुक्त मात्रा में मौजूद हैं।
विज्ञापन


क्या कहते हैं पशुपालन मंत्री
प्रदेश के पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि लंपी त्वचा रोग से संक्रमित पशुओं की संख्या ज्यादा नहीं बढ़ रही है। सरकार और पशु पालन विभाग बराबर निगरानी रखे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed