फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   luhnu cricket stadium bilaspur waiting for international recognition

दुनिया के बेहतरीन क्रिकेट स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय दर्जे का इंतजार

Wed, 13 Dec 2017 05:00 PM IST
रितेश गुलेरिया/अमर उजाला, बिलासपुर
रितेश गुलेरिया/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Wed, 13 Dec 2017 05:00 PM IST
विज्ञापन
luhnu cricket stadium bilaspur waiting for international recognition

दुनिया के बेहतरीन लुहणू क्रिकेट स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी का इंतजार है। गोबिंद सागर झील के बीचोंबीच बिना यह स्टेडियम विश्व स्तर के हर मापदंड को पूरा करता है। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के क्रिकेट विशेषज्ञ इस मैदान की तारीफ कर चुके हैं।

विज्ञापन


अभी तक इस स्टेडियम की झोली में अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं आया है। करीब पांच हजार दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम में जरूरत पड़ने पर 20 से 25 हजार दर्शकों को भी बिठाया जा सकते हैं। अब तक इस मैदान पर घरेलू क्रिकेट के मुकाबले होते आए हैं।
विज्ञापन


क्रिकेट प्रेमियों को इंतजार है तो एक अंतरराष्ट्रीय मैच का। बिलासपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विशाल जगोता का कहना है कि ठहरने और आने जाने की उचित सुविधा न होने से अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेडियम में पांच हजार लोग वर्तमान में बैठ सकते हैं। जरूरत पड़ने पर इस क्षमता को 20 से 25 हजार तक किया जा सकता है। 

मैदान की विशेषताएं

luhnu cricket stadium bilaspur waiting for international recognition

भारी बारिश के बाद भी मैदान को 30 मिनट में खेलने लायक बनाया जा सकता है। 
दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की तर्ज पर घास पर बैठने की व्यवस्था।
यहां स्टेडियम की दर्शक दीर्घा स्लोप वाली बनाई गई है तथा हरी घास लगाई गई है। 
पांच हजार की क्षमता को बढ़ाकर 20 से 25 हजार तक किया जा सकता है। 
तकनीक के हिसाब से दुनिया के आधुनिक तकनीक वाले स्टेडियमों में एक है। 
मैदान में अंडर ग्राउंड फव्वारे, ऑटोमेटिक सिस्टम से ये जमीन से बाहर निकलते हैं। 
युवराज सिंह एक्सीलेंसी ऑफ युवराज के नाम से क्रिकेट अकादमी की घोषणा कर चुके हैं। 

बारिश के बाद 30 मिनट में मैदान खेलने लायक
भारी बारिश के बाद भी मैदान को 30 मिनट में खेलने लायक बनाया जा सकता है। मैदान में जमीन से 3 से 4 फीट नीचे यूरेटिड पाइपें बिछाई गई हैं। कुल मिलाकर ऐसी 267 पाइपें बिछी हैं जो जमीन से पानी को तुरंत सोख लेती हैं। 

दुनिया के बड़े स्टेडियम में शुमार
लुहणू क्रिकेट स्टेडियम 82 मीटर रेडियस की गोलाई लिए हुए है। अंतरराष्ट्रीय मापदंड के अनुसार अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए क्रिकेट मैदान का रेडियस कम से कम 65 मीटर होना चाहिए।

ऐसे में बिलासपुर का क्रिकेट स्टेडियम बड़े क्रिकेट स्टेडियमों में से एक है। 260 फुट लंबा तथा 110 मीटर चौड़ा प्रैक्टिस एरिया भी है। इसमें 12 टर्फ विकेट, एक सिंथेटिक विकेट और एक कंक्रीट विकेट बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed