हिमाचल में सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, ये हैं नए दाम
हिमाचल में घरेलू गैस सिलेंडर 51.50 रुपये सस्ता हो गया है। अगस्त महीने में गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं को 542.50 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। शिमला शहर में होम डिलीवरी के लिए उपभोक्ताओं को 50 रुपये अतिरिक्त चुकाने पड़ेंगे। उपभोक्ताओं को कुल 592.50 रुपये चुकाने पड़ेंगे।
पहल योजना (डीबीटीएल) से जुड़ चुके उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार 101 रुपये की सब्सिडी बैंक खाते में लौटाएगी। गैस सब्सिडी छोड़ चुके उपभोक्ताओं को वैट का पांच रुपये अतिरिक्त शुल्क भी चुकाना पड़ेगा। सब्सिडी योजना से नहीं जुड़ने वालों को 547.50 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा।
होम डिलीवरी के 50 रुपये अलग चुकाने होंगे। उधर, कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 100 रुपये घटे हैं। इस महीने 1023 रुपये में कामर्शियल गैस सिलेंडर मिलेगा। 100 रुपये के डिलीवरी चार्जिस अतिरिक्त देने होंगे। पहली अगस्त से पूरे प्रदेश में गैस सिलेंडरों के नाम दाम लागू होंगे।
मार्च 2017 तक 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी
अप्रैल 2016 से लेकर मार्च 2017 तक उपभोक्ताओं को सब्सिडी पर 12 गैस सिलेंडरों का कोटा मिलेगा। कोटे के सिलेंडर समाप्त करने वालों से बाजार कीमत वसूली जाएगी।
डेढ़ लाख उपभोक्ताओं की बंद है सब्सिडी
शिमला। हिमाचल में करीब डेढ़ लाख लाख उपभोक्ताओं की गैस सब्सिडी बंद है। दस लाख रुपये की सालाना आय वालों की केंद्र सरकार ने सब्सिडी बंद कर दी है। इसके दायरे में प्रदेश के कई वरिष्ठ आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, एचएएस, एचपीएस, डॉक्टर,
क्लास वन और क्लास टू अफसर आ रहे हैं। इसके अलावा हजारों उपभोक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर गैस सब्सिडी स्वयं भी छोड़ दी है। प्रदेश में करीब 14 लाख रसोई गैस सिलेंडर उपभोक्ता हैं।