फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   LPG connection will soon be given to 50 thousand more deprived families: Jairam

वंचित 50 हजार परिवारों को जल्द देंगे रसोई गैस कनेक्शन: जयराम

Mon, 09 Sep 2019 08:44 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 09 Sep 2019 08:44 PM IST
विज्ञापन
LPG connection will soon be given to 50 thousand more deprived families: Jairam
- फोटो : अमर उजाला

उपचुनाव से ठीक पहले सरकारी धन से आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सरकारी योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों को मोदी और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताईं। मोदी सरकार के 100 दिन का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में धारा 370 के उन्मूलन, उज्ज्वला योजना, गृहणी योजना, किसान सम्मान निधि योजना, दुकानदारों को पेशन लगाने की योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, आयुष्मान, हिमकेयर, सहारा आदि योजनाओं से लाभान्वित आंकड़े जनता के समक्ष प्रस्तुत किए।

विज्ञापन


 मुख्यमंत्री ने कहा कि गृहिणी सुविधा योजना के तहत हिमाचल में करीब 120000 महिलाओं को रसोई गैस कनेक्शन दिए गए हैं। जल्द ही 50 हजार रसोई गैस कनेक्शन और दिए जाएंगे। इसके बाद हिमाचल में कोई भी घर बिना गैस चूल्हे के नहीं बचेगा। इसके बाद अगर किसी भी परिवार ने उनके घर में गैस चूल्हा होने का दावा किया तो उसे सरकार 1 लाख रुपये इनाम देगी। उन्होंने कहा कि नवंबर में ग्लोबल इन्वेस्टर मीट धर्मशाला में विकास की बयार लाएगी। धर्मशाला-मैकलोडगंज रोपवे अगले साल मई में शुरू हो जाएगा। चामुंडा रोपवे की एफसीए क्लीयरेंस हो गई है।
विज्ञापन


भाषण के शुरुआत में मुख्यमंत्री ने शहीद कैप्टन विक्रम बत्तरा को नमन किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के मजबूत नेतृत्व में अनुच्छेद 370 को हटाने जैसा ऐतिहासिक कदम उठाया गया। इससे पहले हिमाचल भाजपा प्रभारी मंगल पांडे ने पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने सम्मेलन में बैठे लोगों को खड़ा करवाकर धारा 370 हटने के समर्थन में ताली बजवाई। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि 70 साल बाद खुशहाल भारत की तस्वीर साकार होती दिखाई दे रही है। पहली बार अमीरी गरीबी में अंतर कम होने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मशाला में रहेगा कपूर का योगदान 

सांसद किशन कपूर ने जनता से कहा कि आपका वोट व्यर्थ नहीं गया। मोदी सरकार ने धारा 370 हटाकर ऐतिहासिक कदम उठाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि किशन कपूर के सांसद बनने के बाद धर्मशाला में अब उपचुनाव होंगे। धर्मशाला में कपूर का योगदान हमेशा रहेगा। लेकिन, अब धर्मशाला से बतौर विधायक पक्का साथी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता अब उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को 20, 000 से ज्यादा वोट की लीड दिलाए।  

कुछ लोग कहते थे कि कुछ नहीं होगा, अब हिमाचल शिखर की ओर
मुख्यमंत्री ने कहा कि बतौर मुख्यमंत्री उनके लिए नई जिम्मेदारी थी। मेरे लिए नया काम था। कुछ लोगों ने सवाल भी उठाए कि कुछ नहीं हो रहा, सरकार कुछ नहीं कर पाएगी। लेकिन, मिलकर काम किया और अब हिमाचल शिखर की ओर जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed