{"_id":"5c5077bdabea5a719baca23881889ba4","slug":"lower-summerhil-road-will-be-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोअर समरहिल सड़क पर बंद रहेगा ट्रैफिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोअर समरहिल सड़क पर बंद रहेगा ट्रैफिक
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 12 Jun 2014 12:27 PM IST
विज्ञापन
बिजली तारों को बिछाने के लिए समरहिल चौक से लोअर समरहिल संपर्क मार्ग चार दिन तक बंद रहेगा। इस वजह से 18 से 21 जून तक इस मार्ग से वाहनों की आवाजाही बंद की गई है।
विज्ञापन
शिमला ट्रैफिक पुलिस के अनुसार ऐसे में विकल्प के तौर पर ट्रैफिक को वाया बालूगंज से होकर लोअर समरहिल सड़क से चलेगा।
चार दिनों तक लोअर समरहिल मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित होने से स्थानीय लोगों को परेशानियां झेलनी होगी।
गौरतलब है कि शहर के कई प्रमुख मार्गों पर प्रशासन द्वारा बिजली की तारों को बिछाने का काम चल रहा है।
इस वजह से शहर में वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है तो पैदल चलने वाले लोगों को भी दिक्क्तें आ रही है।