{"_id":"63c6e7d11a21a35775142ca3","slug":"lower-bazar-shimla-will-have-a-separate-business-board-shimla-news-sml434175611-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शहर की सबसे बड़ी मार्केट लोअर बाजार में बनेगा अलग व्यापार मंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शहर की सबसे बड़ी मार्केट लोअर बाजार में बनेगा अलग व्यापार मंडल
विज्ञापन
लोअर बाजार
शिमला। राजधानी के माल रोड, गंज बाजार, सब्जी मंडी, राम बाजार की तर्ज पर अब शहर की सबसे बड़ी मार्केट लोअर बाजार का भी अलग व्यापार मंडल बनेगा। लोअर बाजार के कारोबारी नेताओं ने यह फैसला है। इसी महीने बैठक बुलाकर लोअर बाजार व्यापार मंडल या संगठन के गठन पर फैसला लिया जाएगा।
मार्च तक नई कार्यकारिणी के गठन का दावा किया जा रहा है। अभी तक लोअर बाजार के कारोबारियों का अपना कोई संगठन या मंडल नहीं है। इस बाजार में करीब एक हजार से अधिक कारोबारी हैं। अभी तक ये सभी शिमला व्यापार मंडल के साथ ही जुड़े हैं। हालांकि, बाजार की मूलभूत समस्याएं दूर न होने के कारण अब इस बाजार के कारेाबारियों ने अलग संगठन बनाने का फैसला लिया है। इस संगठन के नामकरण और कार्यकारिणी के चुनाव के लिए जल्द ही कारोबारियों की बैठक बुलाई जा रही है। कारोबारी नेताओं का कहना है कि उनका शिमला व्यापार मंडल या किसी दूसरे व्यापार मंडलों से कोई विरोध नहीं है। बाकी बाजारों की तरह लोअर बाजार के कारोबारी भी अपना संगठन या व्यापार मंडल बनाना चाहते हैं, जो सिर्फ इसी बाजार की समस्याओं को दूर करने के लिए काम करे। इसीलिए यह संगठन बनाया जाएगा।
कारोबारी नेता और शिमला व्यापार मंडल चुनाव कमेटी के अध्यक्ष रहे अश्वनी मिनोचा ने कहा कि लोअर बाजार व्यापार मंडल का गठन जल्द होगा, इस बारे में बातचीत चल रही है। कारोबारी नेता सुफल सूद ने कहा कि इस संगठन में बाजार के सिर्फ दुकानदार शामिल होंगे, इसमें तहबाजारी नहीं लिए जाएंगे।
विज्ञापन
समस्याएं जो आज तक दूर नहीं हुईं
शिमला व्यापार मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष अश्वनी सूद का कहना है कि लोअर बाजार की अपनी समस्याएं हैं। बाजार में खुले पड़े बिजली तारों की परेशानी हो या फिर खस्ताहाल सड़क और नालियों की। इन्हें आज तक दूर नहीं किया गया। इन्हें दूर करने के लिए बाजार का अपना व्यापार मंडल होना चाहिए। इसीलिए कारोबारी एकजुट हो रहे हैं।
जल्द बैठक बुलाकर तय होगी रणनीति
कारोबारी नेता अशोक कुकरेजा ने कहा कि बाजार के कारोबारियों की जल्द बैठक बुलाकर इस मुद्दे पर उनकी राय ली जाएगी। कार्यकारिणी का गठन कैसे और कब होगा, इस पर सबकी सहमति ली जाएगी। मार्च तक कार्यकारिणी का गठन करने की तैयारी है।