प्यार नहीं चढ़ा परवान, प्रेमी युगल ने मौत को गले लगाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर जिला के सदर थाना के अंतर्गत पुलिस चौकी झंडूता इलाके में एक युवक ओर नाबालिग लड़की ने जहरीला पदार्थ निगल कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी। युवक और लड़की कथित रूप से प्रेमी और प्रेमिका बताए जा रहे हैं।
नाबालिग लड़की के परिजनों ने सोमवार सुबह पुलिस में लड़की को एक लड़के द्वारा भगाने संबंधी शिकायत भी दर्ज करवाई थी, लेकिन देर शाम दोनों को झंडूता से सटे कोहिना जंगल में पाया गया। गंभीर अवस्था में दोनों को झंडूता अस्पताल ले जाया गया।
घर से भागे थे दोनों
यहां चिकित्सकों ने नाबालिग लड़की को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवक सुनील कुमार उर्फ सोनू को गंभीर होने के कारण बिलासपुर रेफर किया गया। जहां उसकी भी मौत हो गई।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक झंडूता क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डाइड इलाके की एक नाबालिग लड़की घर से गायब थी। लड़की के पिता ने इस संदर्भ में झंडूता चौकी में सोमवार सुबह ही इस मामले में एफआईआर दर्ज करवाई थी।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर भादंसं की धारा 363 और 366 के तहत मामला दर्ज किया। लेकिन देर शाम कोहिना के जंगल में लड़का और लड़की द्वारा जहर खाने का मामला सामने आया।
फोन पर दी सूचना जहर खा लिया है हमने
पुलिस के अनुसार लड़की के पिता का कहना है कि उसे उनकी लड़की ने फोन पर सूचना दी कि उन्होंने कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया है। जिसके बाद एंबुलैंस लेकर वह ग्रामीणों सहित वहां पहुंचे। दोनों को तुरंत वहां से एंबुलेंस झंडूता अस्पताल पहुंचाया गया।
झंडूता अस्पताल में चिकित्सकों ने नाबालिग लड़की को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवक की हालत खराब होने के कारण उसे बिलासपुर रेफर किया गया। जहां उसने भी दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह से दोनों फरार हुए थे।
लड़की के परिजनों ने पुलिस में करवाई थी एफआईआर
लड़की के परिजनों ने पुलिस थाना में बाकायदा इसकी एफआईआर भी दर्ज करवाई थी। लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत दी थी कि समोह निवासी सुनील कुमार उर्फ सोनू उनकी बेटी को भगाकर ले गया है।
इस पर पुलिस ने भादंसं की धारा 363 और 366 के तहत मामला भी दर्ज किया है। लेकिन, देर शाम दोनों के जहर निगलने की सूचना मिली।
डीएसपी हैड र्क्वाटर प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि मोहिना के जंगल में जहरीला पदार्थ निगलने से एक लड़का और लड़की की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
लड़की की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि युवक सुनील उर्फ सोनू निवास समोह ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया है। पोस्टमार्टम के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।