सोशल मीडिया पर छाया सलमान के बहनोई की फिल्म का टीजर, 23 लाख लोगों ने देखा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान की बहन अर्पिता के पति आयुष शर्मा की डेब्यू फिल्म के टीजर ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। लांचिंग के दो घंटे के भीतर ही 10 लाख से अधिक लोग इंस्टाग्राम, फेसबुक और यू ट्यूब पर ‘लवरात्रि’ के टीजर को देख चुके हैं। अब तक 23 लाख 77 हजार लोग इसे देख चुके हैं।
सलमान ने ट्वीट कर फिल्म का टीजर लांच करने की जानकारी साझा की। आयुष शर्मा ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा के छोटे बेटे और पूर्व केंद्रीय संचार मंत्री पंडित सुखराम के पोते हैं। गुजरात की पृष्ठभूमि पर बनी रोमांस से भरपूर फिल्म की शूटिंग जुलाई में पूरी हो जाएगी। अक्तूबर में फिल्म को रिलीज किया जा रहा है।
फिल्म को लेकर मंडी में खासा उत्साह
अभिनेत्री वरिना हुसैन फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। निर्देशन अभिराज मिनवाला कर रहे हैं। यह सलमान खान फिल्म वेंचर की पांचवीं फिल्म है। उधर, सलमान खान की बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन के हिमाचल प्रभारी हिमांशु शर्मा ने कहा कि फिल्म को लेकर मंडी में खासा उत्साह है।
शर्मा परिवार समेत छोटी काशी के लोग फिल्म को देखने के लिए उत्साहित है। उधर, मंडी नगर परिषद के उपाध्यक्ष वीरेंद्र भट्ट, पार्षद पुष्पराज कात्यायन ने भी फिल्म के टीजर की लांचिंग पर आयुष शर्मा और पूरे परिवार को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मंडी के गबरू ने मुंबई में प्रदेश का नाम रोशन किया है।