फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Love Jihad burning issue in Himachal Pradesh.

हिमाचल पहुंची लव जिहाद की आग, सीएम से शिकायत

Fri, 09 Jan 2015 02:24 PM IST
Updated Fri, 09 Jan 2015 02:24 PM IST
विज्ञापन
Love Jihad burning issue in Himachal Pradesh.

हिमाचल जैसे शांत प्रदेश में लव जिहाद का मुद्दा उछल गया है। विश्व हिंदू परिषद का दावा है कि प्रदेश में धर्मांतरण के लिए लव जिहाद छेड़ा गया है। पिछले एक साल के भीतर सूबे में लव जिहाद के 17 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। धर्मांतरण की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विहिप ने हाल ही में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को ऐसे मामलों की सूची सौंपी है।

विज्ञापन


हालांकि, मुख्यमंत्री ने राज्य में ऐसी किसी घटना से इंकार किया है। हिमाचल विहिप के मुखपत्र ‘हिमालय ध्वनि’ का पूरा अंक लव जिहाद और धर्मांतरण पर निकाला जा रहा है। इस अंक में यह बताने की कोशिश की गई है कि किस तरह हिंदू लड़कियों का प्रदेश में धर्मांतरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

आज बाजार में आएगी पत्रिका

Love Jihad burning issue in Himachal Pradesh.

विहिप के पदाधिकारियों का कहना है कि साजिश के तहत समुदाय विशेष के लड़के हिंदू लड़कियों को फांसकर शादी कर लेते हैं। दुर्गा वाहिनी का दावा है कि पैसे की मदद से एक अभियान चलाया जा रहा है। पहले लड़कियों को अपने जाल में फं साया गया और बाद में उनकी जिंदगी तबाह करके उन्हें छोड़ दिया गया। ऐसी लड़कियों की सूची भी बड़ी है जो लापता हैं। शक है कि समुदाय विशेष के लड़के उन्हें उत्तर प्रदेश या अन्य स्थानों पर ले गए हैं।

वे अब किस स्थिति में हैं, इसकी कोई जानकारी नहीं है। हिमाचल विहिप के मुखपत्र हिमाचल ध्वनि शुक्रवार को बाजार में आ सकती है। यह शिमला के चक्कर स्थित विश्व हिंदू परिषद कार्यालय से प्रकाशित हुई है। वीरवार तक बाजार में यह उपलब्ध नहीं थी। साफ्ट प्रति दो दिन पहले से ही तैयार है।

बढ़ रहे हैं लव जिहाद के मामले

Love Jihad burning issue in Himachal Pradesh.

विहिप दुर्गा वाहिनी की क्षेत्रीय संयोजिका रजनी ठुकराल ने कहा कि हिमाचल में लव जिहाद और धर्मांतरण की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। जिन्हें लव जिहाद में फंसाया गया, उन लड़कियों से मैंने खुद मुलाकात की है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिलकर धर्मांतरण को रोकने की मांग की गई थी।

दस साल पहले वीरभद्र सिंह खुद धर्मांतरण रोकने के लिए कानून लेकर आए थे, लेकिन उसका क्रियान्वयन आज तक नहीं किया गया। हाल ही में हिमाचल की 17 लड़कियों की सूची मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को दी है, जो गत एक साल के भीतर लव जिहाद का शिकार हुईं। सूची के अनुसार मंडी, सिरमौर, कुल्लू, कांगड़ा में सबसे अधिक लव जिहाद के मामले प्रकाश में आए हैं।

हिमाचल में कोई लव जिहाद नहीं: सीएम

विश्व हिंदू परिषद की पत्रिका में करीना कपूर को लव जिहाद से जोड़ने के सवाल पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल में ऐसा कोई मामला नहीं है। जिन राज्यों में ऐसा हो रहा है, वहां की सरकारों को इस संदर्भ में देखना चाहिए। मैंने अभी पत्रिका नहीं देखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed