{"_id":"68e12c23872636a1f50d6e15","slug":"lord-valmikis-procession-was-carried-out-with-band-music-shimla-news-c-19-sml1002-611940-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: बैंड बाजे के साथ निकाली गई\nभगवान वाल्मीकि की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: बैंड बाजे के साथ निकाली गई भगवान वाल्मीकि की शोभायात्रा
विज्ञापन
शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत
दिल्ली के गुड्डु जागरण एवं झांकी मंच ने निकाली झांकियां
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के कृष्णानगर स्थित श्री वाल्मीकि मंदिर में भगवान वाल्मीकि के 121वें वार्षिक उत्सव पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत शनिवार को श्री वाल्मीकि सभा की ओर से विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। इस अवसर पर शहर में बैंड बाजे के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ।
शोभा यात्रा में शहर के हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। दोपहर 3:00 बजे मंदिर से शोभा यात्रा शुरू हुई। भगवान वाल्मीकि की पालकी निकाली और रामायण की झांकियों के साथ यात्रा ढोल-नगाड़ों की धुनों के साथ शुरू हुई। इस दौरान अंकुश आजाद बैंड की धुनों पर लोगों ने जयकारे लगाए। नगर कीर्तन के लिए दिल्ली से आए गुड्डू जागरण एवं झांकी मंच की ओर से महाकाल की झांकी, बजरंगबली, राधा-कृष्ण, सुदामा की झांकी निकाली गई। इसके अलावा सभा की ओर से हर वर्ष की तरह लव-कुश और दो सेनापतियों की झांकी निकाली। यात्रा मंदिर से शुरू हुई और अनाज मंडी से लोअर बाजार होते हुए शेर-ए-पंजाब से सब्जी मंडी होते हुए वापस श्री वाल्मीकि मंदिर पहुंची। इन झांकियों ने लोअर बाजार टनल, डेली स्टोर के पास, सुंदर पंसारी के पास, इंद्रा चौक और शेर-ए-पंजाब में प्रस्तुतियां दीं। प्रस्तुतियां देखने के लिए लोगों की खूब भीड़ उमड़ी।
इस दौरान कई जगहों पर खाने-पीने के स्टॉल भी लगाए गए थे जिनमें लंगर, छोले-कुलचे, जूस और फल शामिल थे। इस अवसर पर सनातन धर्म सभा ने राधा-कृष्ण मंदिर में भगवान वाल्मीकि की पालकी की पूजा की। इस अवसर पर स्थानीय महिलाओं ने भजन-कीर्तन भी किया। इस पर भाजपा जिला अध्यक्ष केशव चौहान, उपाध्यक्ष रजनी सिंह, सह प्रभारी संजय सूद, मंडल अध्यक्ष बीजेपी राजीव पंडित, वार्ड पार्षद बिट्टु कुमार पाना, प्रोफेसर एचपीयू नितिन, सभा अध्यक्ष विपिन सिंह, उपाध्यक्ष विपिन घारू और कुलदीप, महासचिव जोगिंद्र सिंह और संयुक्त सचिव रोहित नाहर उपस्थित रहे।