फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lord raghunath statues finally recovered by police at himachal.

आखिरकार मिल गए रघुनाथ जी, खुशी में भक्त

Sun, 25 Jan 2015 10:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Sun, 25 Jan 2015 10:45 AM IST
विज्ञापन
lord raghunath statues finally recovered by police at himachal.

सवा महीने बाद हिमाचल प्रदेश में करोड़ों देवताओं के अधिष्ठाता भगवान रघुनाथजी बसंत पंचमी की पूर्व संध्या पर मिल ही गए। 8 दिसंबर को चोरी हुईं कुल्लू के अधिष्ठाता भगवान रघुनाथ, शालीग्राम, नार सिंह, गणेश और हनुमान की मूर्तियां पुलिस ने बरामद कर ली हैं।

विज्ञापन


मान्यता के अनुसार भगवान रघुनाथ जी की मूर्ति का द्वापर युव में स्वयं भगवान श्रीराम ने अपने हाथों से बनाया था।

चोरी का आरोपी नर बहादुर नेपाल में पकड़ा गया है। पुलिस ने इसे सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन से धरा है।

इसी की निशानदेही पर पुलिस ने शुक्रवार देर शाम करीब पौने छह बजे ब्यासा मोड़ पर खुदाई शुरू की। पुलिस ने यहां शालीग्राम, नार सिंह के अलावा चांदी की चरण पादुकाएं, चांदी का लोटा, चांदी का पीहडू़ समेत पूजा की अन्य सामग्री बरामद की।
विज्ञापन

खुदाई में मिली मूर्तियां

lord raghunath statues finally recovered by police at himachal.

इसी दौरान पुलिस को कुल्लू ब्यासा मोड़ के लुगड़ी भट्टी और बजौरा स्थित हाउसिंग बोर्ड की कॉलोनी के पास खुदाई की। जहां से पुलिस को सभी मूर्तियां मिली।

पुलिस को ब्यासा मोड़ के पास से भगवान नारसिंग, शालीग्राम और चांदी की चरण पादुका के अलावा पूजा का अन्य सामना बरामद हुआ।

इसके अलावा पुलिस को कुल्लू के बजौर के पास हाउसिंह बोर्ड की कॉलोली में से भगवान रघुनाथ की मूर्ति के अलावा हनुमान और गणेश की मूर्तियां मिली। 

सीसीटीवी फुटेज से मिले थे आरोपियों के सबूत

lord raghunath statues finally recovered by police at himachal.

हिमाचल प्रदेश के डीजीपी संजय कुमार ने बताया की पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे और मोबाइल लोकेशन के आधार पर उक्त आरोपी की पहचान हुई थी। इसके आधार पर पुलिस ने एक दल को छानबीन के लिए नेपाल रवाना किया।

यहां नेपाल पुलिस की मदद से आरोपी से पूछताछ की गई। कड़ी पूछताछ के बाद आरोपी ने पुलिस को उक्त स्थानों पर मूर्तियां के होने की जानकारी पुलिस को दी। पुख्ता सूचना मिलते ही संभावित स्‍थानों पर खुदाई शुरू की गई और सभी मूर्तियों को बरामद कर लिया गया है।

भगवान रघुनाथ जी की म‌ूर्तियां चोरी होने के बाद कुल्लू में रामचरित मानस और अन्य कर्मकांड पूरे करके इनके दोबारा मिलने की प्रार्थनाएं की जा रही है। इसी का नतीजा है कि पुलिस ने इस जटिल केस को सुलझाकर भगवान रघुनाथजी की मूर्तियों को तलाश्‍ा करने में सफलता हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed