फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Loktantra Prahari Samman amount hike by himachal pradesh government

Loktantra Prahari Samman: आपातकाल में जेल गए लोकतंत्र प्रहरियों की सम्मान राशि बढ़ाई

Sun, 12 Jun 2022 01:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 12 Jun 2022 01:31 PM IST
सार

वर्ष 2019 में शुरू हुई लोकतंत्र प्रहरी सम्मान योजना के तहत पहले आठ और 12,000 रुपये प्रतिमाह सम्मान राशि दी जाती रही है। अब सरकार ने राशि बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Loktantra Prahari Samman amount hike by himachal pradesh government
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वर्ष 1975 से 1977 तक देश में आपातकाल के दौरान जेल में रहे लोकतंत्र प्रहरियों की सम्मान राशि सरकार ने बढ़ा दी है। 15 दिन जेल में रहने वालों को अब प्रतिमाह 12,000 रुपये दिए जाएंगे। इससे अधिक दिनों तक जेल में रहने वालों को 20,000 रुपये प्रतिमाह सम्मान राशि दी जाएगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने लोकतंत्र प्रहरी सम्मान योजना की संशोधित अधिसूचना जारी कर दी है। 

विज्ञापन


वर्ष 2019 में शुरू हुई इस योजना के तहत पहले आठ और 12,000 रुपये प्रतिमाह सम्मान राशि दी जाती रही है। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि लोकतंत्र प्रहरी और मृतक लोकतंत्र प्रहरी के पति या पत्नी के सम्मान के लिए राशि को बढ़ाया गया है। उधर, सामान्य प्रशासन की ओर से अधिसूचित नियम सात में यह व्यवस्था की गई है कि यदि कोई व्यक्ति सम्मान राशि प्राप्त करने के लिए पात्रता न होने के बावजूद फर्जी दस्तावेजों के आधार पर राशि को प्राप्त करता है तो ऐसी स्थिति में पूरी राशि एकमुश्त वापस ली जाएगी।
विज्ञापन


उस व्यक्ति की ओर से राशि वापस नहीं की गई तो भू राजस्व के बकाये के रूप में वसूल की जाएगी। लोकतंत्र प्रहरी सम्मान राशि को पाने के लिए संसदीय कार्यमंत्री सुरेश भारद्वाज की अध्यक्षता में कमेटी अधिसूचित की गई है। इसके तीन सदस्य पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा, हरोली निवासी विजय सिंह कंवर और धर्मशाला के सुनील मनोचा बनाए गए हैं। सदस्य सचिव सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव बनाए गए हैं। यह समिति सभी आवेदनों की समीक्षा कर इनकी पात्रता के बारे में विचार करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed