फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   loksabha election 2024: Waiting for candidates in Himachal...but now Congress is also ready in the field

सत्ता संग्राम 2024: हिमाचल में प्रत्याशियों का इंतजार...पर मैदान में अब कांग्रेस भी तैयार

Wed, 03 Apr 2024 12:50 PM IST
Krishan Singh मदन मोहन लखेड़ा, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
मदन मोहन लखेड़ा, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 03 Apr 2024 12:50 PM IST
सार

 कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर और ऊना में पार्टी संगठन की हलचल तेज होने लगी है जिससे आने वाले दिनों में सियासी गर्माहट बढ़ेगी। इंतजार, लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा का है।

विज्ञापन
loksabha election 2024: Waiting for candidates in Himachal...but now Congress is also ready in the field
सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री, चंद्र कुमार - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रत्याशी चयन और प्रचार के मोर्चे पर पीछे चल रही कांग्रेस चुनावी परिदृश्य में देर से ही सही लेकिन अब सक्रिय दिखने लगी है। पार्टी के बड़े नेता सक्रिय होने लगे हैं। कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर और ऊना में पार्टी संगठन की हलचल तेज होने लगी है जिससे आने वाले दिनों में सियासी गर्माहट बढ़ेगी। इंतजार, लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा का है। भाजपा मार्च में ही अपने प्रत्याशियों की घोषणा के साथ प्रचार का आगाज भी कर चुकी है। दूसरी ओर कांग्रेस में असमंजस है।

विज्ञापन

चुनाव को लेकर सीधा प्रभावी संदेश पार्टी की ओर से कार्यकर्ताओं तक नहीं जा पा रहा है। इन्हीं हालात को समझते हुए अब कांग्रेस हाईकमान पूरी रणनीति के साथ आगे बढ़ रहा है। हाईकमान ने हिमाचल कांग्रेस के बड़े नेताओं को जिम्मेदारियों में बांधकर सक्रिय कर दिया है। प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने के साथ ही हाईकमान का फोकस पार्टी नेताओं और संगठन को भी सक्रिय करने पर है। इसका असर चुनावी मैदान में कांग्रेस की सक्रियता के तौर दिखने भी लगा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह संसदीय क्षेत्र मंडी में सक्रियता बढ़ा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि वह चुनाव लड़ने से इन्कार करती रही हैं लेकिन अब उनकी सक्रियता बढ़ रही है। नाचन के हालिया दौरे के बाद बुधवार को प्रतिभा सिंह का मंडी आने का कार्यक्रम था, लेकिन दिल्ली में पार्टी की मीटिंग के चलते अब वह नहीं आएंगी। कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी, पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह, पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर, सीपीएस सुंदर ठाकुर समेत संसदीय क्षेत्र के बड़े नेता पदाधिकारियों व सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर चुनावी मंथन करेंगी।

विज्ञापन

मंगलवार को कांग्रेस के कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र प्रभारी कैबिनेट मंत्री चंद्र कुमार धर्मशाला में सक्रिय रहे। उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ बैठकें कर चुनावी तैयारियों और रणनीति पर मंथन किया। पत्रकार वार्ता कर भाजपा और उसके प्रत्याशियों को भी आड़े हाथों लिया। सुधीर शर्मा के पाला बदल लेने के बाद पार्टी में उनके समर्थकों को बाहर का रास्ता दिखाने के बाद नए पदाधिकारियों की नियुक्ति कर धर्मशाला में संगठन को नई धार देने का काम भी कर दिया है। हमीरपुर में सुक्खू सरकार में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक चंद्रशेखर और विधायक सुरेश कुमार भी सक्रिय हैं। 

धर्माणी बदली हुई चुनावी बिसात में भाजपाई हुए पुराने कांग्रेसी इंद्रदत्त लखनपाल के हलके बड़सर के दौरे कर रहे हैं। मंगलवार को चंद्रशेखर और सुरेश कुमार राजेंद्र राणा के गढ़ सुजानपुर में डटे रहे और पदाधिकारियों से बैठक की। संभावित उम्मीदवारों से वन टू वन मुलाकात भी की। दोनों नेताओं ने भाजपा और राजेंद्र राणा पर जमकर प्रहार कर कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश भी की। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री गृह जिले ऊना में सक्रिय रहे। सोमवार रात पार्टी पदाधिकारियों व सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक ली। मंगलवार को भी चुनावी मंथन में व्यस्त रहे। उन्होंने कांग्रेसी नेताओं से विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर गगरेट और कुटलैहड़ में उपचुनाव की जंग को लेकर फीडबैक भी ली।

कल जनसभा करेंगे सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू चार अप्रैल को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार कुटलैहड़ दौरे पर आ रहे सीएम उपचुनाव की जंग के लिए मंथन करेंगे। जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

कांग्रेस संगठन हर तरह की चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है। तीन अप्रैल को मंडी में मंडी संसदीय क्षेत्र की कांग्रेस की बैठक बुलाई गई है। चुनावी रणनीति पर मंथन होगा। पार्टी मंडी सीट पर जीत के लिए आश्वस्त है। -प्रकाश चौधरी, पूर्व मंत्री व मंडी जिला कांग्रेस अध्यक्ष

लोकसभा और विस उपचुनाव की जंग के लिए कांग्रेस कमर कस चुकी है। संसदीय क्षेत्र प्रभारी चंद्रकुमार तैयारियों पर बैठक लेकर मंथन कर रहे हैं। हाईकमान के निर्देश पर आगे बढ़े रहे हैं। -कर्ण सिंह पठानिया, कांगड़ा जिला कांग्रेस अध्यक्ष

चुनावी के लिए संगठन पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है। कार्यकर्ताओं में जोश है। लोकसभा और उपचुनाव में बेहतर प्रदर्शन कर विरोधियों को कड़ी टक्कर देंगे। -सुमन भारती, अध्यक्ष हमीरपुर जिला कांग्रेस 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed