फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   loksabha election 2019 NOTA used in previous years elections

सत्ता संग्राम 2019: प्रत्याशियों को पसंद न करने वाले भी कम नहीं

Mon, 08 Apr 2019 10:30 AM IST
अरविन्द ठाकुर सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला, शिमला
सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 08 Apr 2019 10:30 AM IST
विज्ञापन
loksabha election 2019 NOTA used in previous years elections

हिमाचल में बहुत से मतदाता ऐसे भी हैं जो घरों से वोट डालने तो निकलते हैं, मगर उनको कोई प्रत्याशी पसंद नहीं आता। साल भर पहले हुए विधानसभा चुनाव के आंकड़े इस तथ्य को सामने लाते हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार लोकसभा चुनाव में भी नोटा बटन दबाने वाले कम नहीं होंगे। पिछले विधानसभा चुनाव में एक मौजूदा मंत्री और पूर्व मंत्री के हलकों में तो एक हजार से ज्यादा मतदाताओें ने नोटा दबा डाला।

विज्ञापन


प्रदेश के कई दिग्गज नेताओं के हलकों में भी मतदाताओं ने किसी को भी नहीं चुनने के इस अधिकार का जमकर इस्तेमाल कर अपने हलकों के सभी प्रत्याशियों पर अविश्वास जताया। वर्ष 2017 में हुए चुनाव में 34,232 मतदाताओं ने सबसे निचले बटन नोटा (नन ऑफ द एबव) बटन को दबाया।

विज्ञापन

इन आंकड़ों के मुताबिक शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी की सीट शाहपुर में 1010 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया। पूर्व राजस्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर के जोगिंद्रनगर हलके में 1162 लोगों ने नोटा का इस्तेमाल कर कई लोगों को चौंका दिया। तत्कालीन मंत्रियों और मौजूदा मंत्रियों की सीटों पर भी नोटा का सैकड़ों लोगों ने इस्तेमाल किया। 

जैसे परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के मनाली में 323, कृषि मंत्री रामलाल मारकंडा के लाहौल स्पीति में 70, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री किशन कपूर के धर्मशाला में 525 और उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह के जसवां परागपुर में 342, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज के शिमला में 322, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री राजीव सैजल के कसौली में 503 और ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा के मंडी हलके में 580 लोगों ने नोटा को चुना। हालांकि, मतदाताओं ने नोटा का यह बटन हर सीट पर ही दबाया। ज्यादातर सीटों पर आंकड़ा तीन अंकों में है। 

जयराम, वीरभद्र और धूमल की सीटों पर भी दबा नोटा का बटन 
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सराज सीट पर 378, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के अर्की में 530 और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के सुजानपुर में 485 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। वहीं, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के हरोली में 448, कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के हलके में 210 और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती की सीट पर 256 लोगों ने नोटा का ही चुनाव किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed