{"_id":"5d0e368d8ebc3e5e724d7c5f","slug":"lokayukta-will-soon-be-appointed-in-himachal-jairam","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में जल्द होगी लोकायुक्त की नियुक्ति: जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में जल्द होगी लोकायुक्त की नियुक्ति: जयराम
Sat, 22 Jun 2019 07:42 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 22 Jun 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश में जल्द ही लोकायुक्त की नियुक्ति होगी। सरकार नियुक्ति प्रक्रिया पर मंथन कर रही है। शनिवार को मुख्य न्यायाधीश के शपथ ग्रहण समारोह के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि वे मुख्य न्यायाधीश वी रामासुब्रमण्यन का स्वागत करते हैं।
विज्ञापन
हिमाचल एक छोटा प्रदेश है। यहां सब कुछ बहुत अच्छा है। मुख्य न्यायाधीश के मार्गदर्शन में बेहतर कार्य कर पाएंगे। दो साल पहले हिमाचल प्रदेश में लोकायुक्त का पद खाली हो गया था।
विज्ञापन
जस्टिस लोकेश्वर पांटा की सेवानिवृत्ति के बाद यह पद रिक्त हो गया था। इसके बाद बीच में इस पद को भरने की प्रक्रिया शुरू हुई, मगर यह विवादित हो गई। लोकायुक्त की नियुक्ति नहीं होने के कारण वर्तमान में लोकायुक्त कार्यालय निष्क्रिय चल रहा है।
विज्ञापन
हिमाचल में राज्य मानवाधिकार आयोग का अतिरिक्त कार्यभार भी लोकायुक्त के पास ही रहता आया है। मानवाधिकार आयोग भी निष्क्रिय बना हुआ है। अब मुख्यमंत्री ने इस पद पर नियुक्ति करने की बात की है। इसके बाद जल्दी प्रक्रिया शुरू हो सकती है।