फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election2019: votes Counting will be from VVPAT at the mock pole dispute centers

मॉक पोल विवाद वाले केंद्रों पर वीवीपैट से होगी मतों की गिनती

Wed, 22 May 2019 10:27 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 May 2019 10:27 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election2019:  votes Counting will be from VVPAT at the mock pole dispute centers

मॉक पोल के वोट डिलीट किए बिना पांच केंद्रों में मतदान प्रक्रिया शुरू करने के मामले में चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। आयोग ने मुख्य निर्वाचन कार्यालय को निर्देश दिए हैं कि इन केंद्र पर लगीं ईवीएम की जगह वीवीपैट की पर्चियों की गिनती से रिजल्ट तय होगा।

विज्ञापन


आयोग के निर्देश के बाद नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कश्मीरपुर समेत पांच मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान की चर्चा पर विराम लग गया है। हिमाचल में पांच मतदान केंद्रों नालागढ़ के कश्मीरपुर, मंडी के सलवाहन, नाचन के हरवाहनी, सरकाघाट के चौक-2 और कुल्लू के ढालपुर-3 बूथ पर मतदान कर्मियों ने मॉक पोल के वोट डिलीट नहीं किए।
विज्ञापन


कश्मीरपुर मतदान केंद्र पर 51 मॉक पोल के अलावा 36 असली वोट भी पड़ गए थे, जिन्हें मतदान कर्मियों ने डिलीट कर दिया। इसी तरह अन्य केंद्रो पर हुआ। जब कर्मियों ने अपनी गलती को पकड़ा तो खुद सारे वोट डिलीट कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे मॉक पोल के बाद पड़े असली वोट भी डिलीट हो गए। इस बीच उन केंद्रों पर जब उच्च अधिकारियों ने निरीक्षण किया तो वीवीपैट और ईवीएम में मतों का अंतर सामने आया। इसके बाद सभी जगह मतदान कर्मियों को बदल दिया।


साथ ही ईवीएम और वीवीपैट भी सील कर बदल दी गई। सोमवार को सीईओ कार्यालय द्वारा भेजी रिपोर्ट के जवाब में आयोग ने ताजा निर्देश जारी कर दिए हैं। मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने चूक के लिए जिम्मेदार सभी कर्मियों को निलंबित करने के साथ चार्जशीट करने के निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed