फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election: Pandit Sukhram took the benefits of old connection with Congress party

पंडित सुखराम ने कांग्रेस में भुनाए पुराने संबंध, इन नेताओं को नहीं लगने दी भनक

Tue, 26 Mar 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 26 Mar 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election: Pandit Sukhram took the benefits of old connection with Congress party

पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम ने कांग्रेस में अपने पुराने संबंधों को भुनाया है। दादा सुखराम ने घर वापसी कर पोते आश्रय को कांग्रेस में पनाह दिलाई है। आश्रय महज कांग्रेस में ही शामिल नहीं हुए हैं बल्कि मंडी सीट से कांग्रेस टिकट पर अब लोकसभा चुनाव भी लड़ सकते हैं।

विज्ञापन


सुखराम कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के साथ पिछले कई दिनों से संपर्क में थे। इसकी भनक पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल और प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को भी नहीं लगने दी गई। सुखराम और आश्रय की कांग्रेस में आने की सूचना पाटिल और राठौर को अंतिम क्षणों में दी गई।
विज्ञापन


उधर, दादा-पोते के कांग्रेस में आने के बाद जयराम सरकार में मंत्री आश्रय के पिता अनिल शर्मा पर अब सबकी निगाहें टिक गई हैं। देखना यह है कि अनिल शर्मा अब क्या कदम उठाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

lok sabha election: Pandit Sukhram took the benefits of old connection with Congress party

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए मंडी संसदीय सीट से प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता पूरी तरह से मुकर गए थे। पहले माना जा रहा था कि हाईकमान मंडी संसदीय सीट से पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के परिवार के किसी सदस्य को टिकट देने पर विचार कर सकता है।

वीरभद्र सिंह मना कर चुके हैं कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। पूर्व मंत्री कौल सिंह पहले ही प्रभारी के समक्ष कह चुके हैं कि उनके पास चुनाव लड़ने के लिए पैसे नहीं हैं।

उधर, आश्रय भाजपा से टिकट पाने के लिए जुटे रहे लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। इसी बीच दादा सुखराम ने कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं खासकर एआईसीसी कोषाध्यक्ष अहमद पटेल के माध्यम से रास्ता तैयार किया और घर वापसी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed