फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Lok Sabha Election: Mukesh Agnihotri's refusal, Raghuveer Bali's refusal increased the wait for tickets.

Lok Sabha Election: मुकेश अग्निहोत्री के इन्कार, रघुवीर बाली की ना-नुकर से बढ़ा टिकटों का इंतजार

Sat, 27 Apr 2024 10:59 AM IST
Krishan Singh धर्मेंद्र पंडित, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 27 Apr 2024 10:59 AM IST
सार

पार्टी हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में भाजपा के प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को टक्कर देने के लिए मजबूत प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारना चाह रही है।

विज्ञापन
Lok Sabha Election: Mukesh Agnihotri's refusal, Raghuveer Bali's refusal increased the wait for tickets.
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधायक रघुवीर सिंह बाली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर और कांगड़ा में प्रत्याशियों के चयन को लेकर कांग्रेस हाईकमान उलझन में पड़ गया है। पार्टी हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में भाजपा के प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को टक्कर देने के लिए मजबूत प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारना चाह रही है। कांग्रेस में नेताओं के समीकरण न बैठने से प्रत्याशियों का चयन नहीं हो पा रहा है। सर्वे में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, उनकी बेटी आस्था और कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से नगरोटा के विधायक रघुवीर सिंह बाली के नाम आगे हैं।

विज्ञापन

मुकेश और उनकी बेटी आस्था चुनाव लड़ने से इन्कार कर चुके हैं। रघुवीर के चुनाव लड़ने की स्थिति स्पष्ट नहीं हो रही है। इस कारण पार्टी प्रत्याशी तय करने को लेकर पसोपेश में फंसी हुई है। हमीरपुर से उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और उनकी बेटी आस्था ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए चुनाव लड़ने से इन्कार कर दिया है। दो महीने पहले ही मुकेश की पत्नी डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री का देहांत हुआ था, ऐसे में परिवार चुनाव लड़ने की स्थिति में नहीं है। ऐसे में कांग्रेस हाईकमान पूर्व विधायक सतपाल रायजादा पर दांव खेल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी ऊना में चुनावी रैली के दौरान रायजादा को इशारों ही इशारों में संभावित प्रत्याशी बोल चुके हैं। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे पूर्व मंत्री दिवंगत जीएस बाली के बेटे रघुवीर सिंह बाली ने भी चुनाव को लेकर अभी भावना व्यक्त की है। उन्होंने हाईकमान को पत्र लिखकर विश्वास में लेने की बात कही है। कांग्रेस हमीरपुर-कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के लिए प्रत्याशियों को लेकर सर्वे करवा रही है। वहीं, कांग्रेस कमेटी की ओर से भी सुझाव दे दिए गए हैं। अब हिमाचल कांग्रेस ने प्रत्याशियों का फैसला हाईकमान पर छोड़ा है।

विज्ञापन

दोनों सीटों पर जातीय-क्षेत्रीय समीकरण साधने का प्रयास 
 हमीरपुर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के मुकाबले के लिए पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा के नाम पर फिर मंथन शुरू हो गया है। वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि हमीरपुर सीट से पहले उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को चुनाव लड़ाने की तैयारी थी, लेकिन उनके इन्कार के बाद पार्टी की परेशानियां बढ़ गई हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की यह गृह संसदीय सीट है। हमीरपुर जिले के मुख्यमंत्री सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश ऊना जिले के रहने वाले हैं।

सीट से ही तीसरे मंत्री राजेश धर्माणी हैं। चुनाव में तीनों की प्रतिष्ठा दांव पर है। कांगड़ा सीट से विधायक रघुवीर सिंह बाली को प्रत्याशी बनाने के आसार अधिक हैं। बाली ने चुनाव लड़ने से साफतौर पर इन्कार नहीं किया है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे को भेजे पत्र में उन्हें बिना विश्वास में लिए प्रत्याशी बनाने की तैयारियों को लेकर नाराजगी जताई है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि बाली का नाम हाईकमान के पास लंबित है। कांगड़ा सीट से जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों के आधार पर अन्य विकल्पों पर भी विचार अभी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed