फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Lok Sabha Election: Congress Lok Sabha candidates from Kangra-Hamirpur will be decided only after April 20

Lok Sabha Election: कांगड़ा-हमीरपुर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी 20 अप्रैल के बाद ही होंगे तय

Fri, 19 Apr 2024 11:08 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 19 Apr 2024 11:08 AM IST
सार

प्रदेश में कांगड़ा और हमीरपुर संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम 20 अप्रैल के बाद ही तय होंगे। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election: Congress Lok Sabha candidates from Kangra-Hamirpur will be decided only after April 20
सुक्खू, प्रतिभा, मुकेश, चंद्र कुमार। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा और हमीरपुर संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम 20 अप्रैल के बाद ही तय होंगे। अभी तक कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक की तारीख तय नहीं हुई है। अभी तक मंडी और शिमला लोकसभा सीट से ही पार्टी ने उम्मीदवार उतारे हैं। छह विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी तय करने में अभी और समय लगने के आसार हैं।

विज्ञापन

  हमीरपुर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मुकाबले के लिए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की बेटी आस्था अग्निहोत्री के नाम को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में आगे किया गया था। आस्था अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया में पोस्ट लिखकर चुनाव लड़ने से इन्कार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में अब हमीरपुर से फिर मजबूत पार्टी प्रत्याशी की तलाश शुरू हो गई है। एक बार फिर ऊना सदर से पूर्व विधायक सतपाल रायजादा का नाम हमीरपुर सीट के प्रत्याशी के तौर पर सामने आ गया है। हालांकि पार्टी अन्य विकल्पों पर भी विचार कर रही है। 

विज्ञापन

कांगड़ा संसदीय सीट से पूर्व मंत्री आशा कुमारी, संजय चौहान, कर्ण सिंह पठानिया के नाम चर्चा में हैं। यहां से सिटिंग विधायकों में से किसी को प्रत्याशी बनाने को लेकर भी मंथन हो रहा है। विधायक रघुवीर सिंह बाली, संजय रतन और केवल सिंह पठानिया के नामों पर पार्टी विचार कर रही है।

उधर, धर्मशाला, सुजानपुर, लाहौल-स्पीति, गगरेट, कुटलैहड़ और बड़सर में विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी घोषित होने में अभी और समय लगेगा। प्रदेश में अंतिम चरण में एक जून को विधानसभा उपचुनाव होने हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी प्रत्याशियों के चयन को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करने के मूड में है।

राजधानी में रणनीति बनाएगी कांग्रेस
 हिमाचल में लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए कांग्रेस सियासी रूपरेखा बनाने में जुट गई है। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में मंडी संसदीय सीट और शनिवार को शिमला संसदीय सीट जीतने के लिए रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे।

दो दिन चलने वाली बैठकों में सभी मंत्री, सीपीएस, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व प्रत्याशी और पदाधिकारियों के साथ मंथन किया जाएगा। शिमला संसदीय सीट के प्रभारी और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि शनिवार को सुबह 10:00 बजे होने वाली बैठक में शिमला संसदीय क्षेत्र के तहत मंत्री, विधायक, विधानसभा चुनाव-2022 में कांग्रेस प्रत्याशी, पूर्व विधायक, अग्रणी संगठनों व विभागों के प्रदेश अध्यक्ष, शिमला सीट से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी शिरकत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed