{"_id":"5ccc74ebbdec2207843becab","slug":"lok-sabha-election-2019-virbhadra-statement-over-jairam-thakur-in-kangra","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरभद्र सिंह ने सीएम जयराम को लेकर कही बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरभद्र सिंह ने सीएम जयराम को लेकर कही बड़ी बात
Fri, 03 May 2019 10:35 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जवाली (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जवाली (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 03 May 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने जवाली में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ईमानदार हैं लेकिन भाजपा के राहु और केतु उन्हें चलने नहीं दे रहे। उन्हें विकास कराने के लिए पार्टी के राहु केतु के चक्कर से बाहर निकलना होगा।
विज्ञापन
भाजपा की सरकार ने डेढ़ साल में कुछ नहीं करवाया है। यदि कहीं विकास कराया है तो पार्टी जनता को उससे अवगत कराए। पवन काजल के लिए जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री ने सांसद शांता कुमार पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन
वीरभद्र सिंह ने कहा कि शांता कुमार के जनता को पिछले पांच साल दर्शन तक नहीं हुए। अब वे किस मुंह से वोट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिमला में सरेआम दुष्कर्म हो गया लेकिन अभी तक आरोपियों को पकड़ा नहीं गया।
विज्ञापन
वीरभद्र सिंह ने कहा कि अब भाजपा का साम्राज्य खत्म होने वाला है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस ने इस बार युवा नेता पवन काजल को चुनावी मैदान में उतारा है। काजल युवा होने के अलावा मेहनती व जुझारू नेता भी हैं।