फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019 virbhadra singh statement over sukhu and aashray

सुक्खू से हूं खुश, आश्रय के लिए करूंगा प्रचार : वीरभद्र सिंह

Sun, 14 Apr 2019 06:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 14 Apr 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019  virbhadra singh statement over sukhu and aashray
- फोटो : अमर उजाला

अक्सर निशाने पर रहने वाले प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू अब वीरभद्र सिंह को अच्छे लगने लगे हैं। रविवार को हमीरपुर कांग्रेस के जनरल हाउस में मंच पर सुक्खू के मौजूद होने पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि वह उन्हें देखकर खुश हैं। इससे आने वाले समय में पार्टी को और मजबूती मिलेगी। यही नहीं, वीरभद्र सिंह ने कहा कि वह जल्द ही मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी एवं पंडित सुखराम के पौत्र आश्रय शर्मा के लिए भी प्रचार करेंगे। 

विज्ञापन


वीरभद्र ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को आपसी मतभेदों को भुलाकर पार्टी की जीत के लिए काम करने के लिए कहा। बोले कि केंद्र में आरएसएस की गिरफ्त वाली भाजपा सरकार को उखाड़ फेंककर राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संघर्ष तो है लेकिन इस बार कांग्रेस हर विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तर पर बढ़िया काम करेगी। चारों संसदीय क्षेत्रों में कांग्रेस चट्टान की तरह मजबूत है।

विज्ञापन

lok sabha election 2019  virbhadra singh statement over sukhu and aashray
हमीरपुर में कांग्रेस के सम्मेलन में जाने से पहले ऑटो में बैठकर मां ज्वालाजी के दर्शन करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्व विधायक संजय रत्न और केवल पठानिया। - फोटो : अमर उजाला

हमीरपुर से टिकट की दौड़ में शामिल रहे विधायक राजेंद्र राणा के पुत्र अभिषेक राणा भी कांग्रेस के साथ हैं। उन्होंने कहा कि ईमानदारी से काम करने वालों की कभी हार नहीं होती। वह हमीरपुर से प्रत्याशी राम लाल ठाकुर को जीताकर दिल्ली भेजें। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी गुरुकीरत सिंह, प्रत्याशी राम लाल ठाकुर, नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।

... और फिसल गई जुबान
वीरभद्र सिंह ने राहुल की जगह राजीव गांधी को पीएम बनाने की बात कही। लेकिन थोड़ी देर में गलती को सुधारते हुए उन्होंने राहुल गांधी का नाम ले लिया। राफेल डील मामले पर कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों से इस मामले की सच्चाई देश के सामने आएगी।

वीरभद्र सिंह ने ज्वालामुखी मंदिर में की पूजा-अर्चना
शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शीश नवाया। पूर्व सीएम ने इस दौरान मंदिर में पूजा-अर्चना की। साथ ही मंदिर के हवन-यज्ञ में पूर्णाहुति डाली। मंदिर प्रशासन ने वीरभद्र सिंह को माता का सिरोपा और तस्वीर भी भेंट कर सम्मानित किया। पूर्व सीएम ने प्रदेशवासियों को नवरात्र और बैसाखी पर्व की बधाई दी। इस मौके पर ज्वालामुखी के पूर्व विधायक संजय रतन, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव केवल सिंह पठानिया, धर्मेंद्र शर्मा, नीरज शर्मा, राजेंद्र राणा आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed