फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: virbhadra singh statement over bjp govt in rohru

वीरभद्र सिंह बोले-भाजपा ने रोका डोडरा क्वार का विकास

Thu, 16 May 2019 08:36 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहडू/रामपुर बुशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहडू/रामपुर बुशहर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 May 2019 08:36 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: virbhadra singh statement over bjp govt in rohru
फाइल फोटो

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह चुनाव के दौरान पहली बार दुर्गम क्षेत्र डोडरा क्वार के क्वार पहुंचे। उन्होंने कहा कि यहां का पूरा विकास कांग्रेस की देन है। कांग्रेस सरकार ने इस क्षेत्र को सड़क से जोड़ा। क्षेत्र में बिजली उनके कार्यकाल में पहुंची।

विज्ञापन


अब भाजपा नेता चुनाव के दौर में लोगों से झूठी घोषणाएं करके वोट मांग रहे हैं। चुनाव के बाद सालों तक भूमिगत हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि वह अब सभी समस्याओं को स्वयं प्राथमिकता के आधार पर उठाएंगे। 
विज्ञापन


कांग्रेस सरकार ने यहां पर प्रमुख कार्यालय स्थापित किए, ताकि लोगों को मूलभूत सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद डोडरा क्वार में विकास कार्य ठप पड़े है। दूरदराज के क्षेत्र में मूलभूत विकास को रोकना भाजपा की ओछी राजनीति है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे है। शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह, रोहडू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा, शिमला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष यशवंत छाजटा ने भी जनसभा को संबोधित किया। वीरभद्र सिंह करीब साढे़ ग्यारह बजे क्वार हेलीपैड पहुंचे। जनसभा के बाद करीब ढाई बजे वापस रवाना हुए। 

कौन सी सरकार कमजोर, कौन सी मजबूत, जनता करे तय : वीरभद्र

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के गृहक्षेत्र में गुरुवार को कांग्रेस की चुनावी जनसभा हुई। इसमें मुख्य वक्ता वीरभद्र सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा के पक्ष में प्रचार किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने पदम पैलेस में जनसभा को संबोधित किया।

कहा कि लोकसभा चुनाव जीतकर ही वह केंद्रीय राजनीति में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, जवाहर लाल नेहरू और देश के अन्य प्रधानमंत्रियों का उन्हें हमेशा मार्गदर्शन मिलता रहा।

कहा कि आज की सरकारें आम जनता से विकास के कई वादे करती हैं, लेकिन उन्हें पूरा करने में नाकाम हो जाती हैं। कहा कि भाजपा सरकार राम मंदिर के निर्माण को लेकर हर चुनाव में घोषणाएं तो करती है, लेकिन वर्षों बाद भी यह मामला अधर में है।

कांग्रेस भी चाहती है कि राम मंदिर का निर्माण हो। प्रदेश की जनता समझदार है। कौन सी सरकार कमजोर है और कौन सी सरकार मजबूत, जनता इसका स्वयं फैसला करे। नंद लाल, विक्रमादित्य सिंह, आश्रय शर्मा, ज्ञान मेहता, त्रिलोक भलूनी और अन्य वक्ताओं ने जनसभा को संबोधित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed