{"_id":"5cdac34ebdec22073706c6f8","slug":"lok-sabha-election-2019-virbhadra-singh-statement-in-sundernager-congress-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले मोदी को विदा करते हैं, फिर जयराम सरकार को देख लेंगे: वीरभद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले मोदी को विदा करते हैं, फिर जयराम सरकार को देख लेंगे: वीरभद्र
Tue, 14 May 2019 07:04 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/सुंदरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/सुंदरनगर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 14 May 2019 07:04 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर में मंगलवार को आयोजित कांग्रेस की न्याय रैली में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भाजपा पर खूब बरसे। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर सामने से तो संत लगते हैं लेकिन बातें कड़वी और असंसदीय भाषा का प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अभी चुनाव चल रहा है। पहले मोदी सरकार को विदा करते हैं, उसके बाद जयराम सरकार को भी देख लेंगे। वीरभद्र ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की गरिमा को ताक पर रखा है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की बेहूदा बातों से उनकी हार की बौखलाहट नजर आ रही है। कांग्रेस पार्टी का गठन अंग्रेजों की गुलामी के समय हुआ था। कांग्रेस ने अंग्रेजों की हुकूमत को भी हिला कर रख दिया था।
विज्ञापन
जिसके कारण देश को आजादी मिली। पंडित जवाहर लाल नेहरू के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश निर्माण का जो कार्य शुरू हुआ वह भाजपा के सत्ता में आने से पहले तक लगातार जारी रहा।
लापता सांसद के दर्शन कराने वाले को टेकूंगा माथा
पूर्व मुख्यमंत्री ने स्थानीय सांसद पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि पांच साल में मंडी के सांसद के जनता और खुद उन्हें दर्शन नहीं हुए हैं। जो भी उन्हें लापता सांसद के दर्शन कराएगा, वे उसके आगे माथा टेकेंगे।