{"_id":"5cd6d0bdbdec22073e116c64","slug":"lok-sabha-election-2019-virbhadra-singh-statement-in-chaupal-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षण संस्थानों को बंद करने की कोशिश न करे सरकार: वीरभद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षण संस्थानों को बंद करने की कोशिश न करे सरकार: वीरभद्र
Sat, 11 May 2019 07:46 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चौपाल/ शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चौपाल/ शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 11 May 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि चौपाल की जनता के साथ मेरा बहुत पुराना रिश्ता है। चौपाल क्षेत्र के लोगों ने हमेशा उनका और कांग्रेस का साथ दिया है। वीरभद्र सिंह चौपाल में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खोले गए शिक्षण और अन्य संस्थानों को सरकार बंद करने की कोशिश न करे। अगर ऐसा कुछ करने की सोची भी तो कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। कांग्रेस की शालीनता को उसकी कमजोरी न समझा जाए।
विज्ञापन
चौपाल में पार्टी प्रत्याशी डॉ. धनीराम शांडिल के पक्ष में चुनावी जनसभा में वीरभद्र सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश का विकास कांग्रेस की देन है। भाजपा ने तो हिमाचल गठन के समय इसका खुलकर विरोध किया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने हिमाचल आकर लोगों को प्रदेश की सौगात दी थी।
विज्ञापन
तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार ने उस समय विकास का जो पौधा रोपा था, उसे आगे बढ़ाया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि मोदी ने लोकतंत्र में देश के लोगों का भरोसा तोड़ा है। पिछले चुनाव में किया कोई भी वादा पूरा नहीं किया।
नोटबंदी से देश की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान झेलना पड़ा। प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि आज देश को ऐसी सरकार की सख्त जरूरत है, जो देश को एकजुट और मजबूत रख सके।
प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि देश को जुमलेबाजी से मुक्त करना है। आज प्रदेश में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है। भाजपा नेताओं की भाषा उनकी बौखलाहट को साफ दर्शाती है।
डॉ. धनीराम शांडिल ने लोगों को भरोसा दिलाया कि वह क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने में कभी पीछे नही हटेंगे। महासचिव रजनीश किमटा ने कहा कि चौपाल क्षेत्र में जो भी विकास हुआ है वह कांग्रेस सरकार मुख्य रूप से वीरभद्र सिंह की देन है।