फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: Virbhadra and Sukhram met after one and half years

डेढ़ साल बाद मिले वीरभद्र और सुखराम, गिले-शिकवे किए दूर

Thu, 28 Mar 2019 10:12 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 28 Mar 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: Virbhadra and Sukhram met after one and half years

करीब डेढ़ साल बाद गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पूर्व संचार मंत्री पंडित सुखराम की मुलाकात हुई। नई दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-टू में हुई दोनों वरिष्ठ नेताओं की मुलाकात के दौरान पुराने गिले-शिकवे दूर किए गए।

विज्ञापन


गुरुवार दोपहर करीब आधा घंटा डेढ़ से दो बजे के बीच हुई इस मुलाकात को प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने की कवायद से जोड़कर देखा जा रहा है।पार्टी सूत्रों के मुताबिक पंडित सुखराम और उनके पोते आश्रय शर्मा ने वीरभद्र सिंह के घर जाकर मुलाकात की।
विज्ञापन


इस दौरान वीरभद्र सिंह ने पंडित सुखराम का कांग्रेस में वापसी का स्वागत करते हुए पूरा सहयोग देने की बात कही। पंडित सुखराम ने पुराने गिले-शिकवे दूर कर एकजुटता से कांग्रेस को जिताने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान वीरभद्र सिंह और पंडित सुखराम के बीच एक जनसभा के दौरान दरार पड़ गई थी। वीरभद्र सिंह की बयानबाजी से नाराज होकर पंडित सुखराम के परिवार ने कांग्रेस छोड़ कर भाजपा ज्वाइन की थी। मंडी सदर से पंडित सुखराम के पुत्र अनिल शर्मा ने भाजपा की टिकट से चुनाव लड़ा था।

राहुल गांधी से मिले वीरभद्र, प्रत्याशियों पर की चर्चा

lok sabha election 2019: Virbhadra and Sukhram met after one and half years
फाइल फोटो

मंडी जिला में भाजपा को बड़ी जीत मिलने के बाद अनिल शर्मा को भाजपा सरकार में मंत्री बनाया गया। अब लोकसभा चुनाव के दौरान सुखराम अपने पोते आश्रय शर्मा के साथ भाजपा की टिकट की जुगत में लगे रहे।

कामयाबी नहीं मिलने के बाद सुखराम और आश्रय शर्मा ने दोबारा कांग्रेस में एंट्री मार ली है। मंडी लोकसभा क्षेत्र से टिकट के प्रयास में जुटे आश्रय शर्मा को मजबूत करने के लिए ही पंडित सुखराम ने पुरानी बातों को भुलाते हुए वीरभद्र सिंह के घर जाकर मुलाकात की।

 पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि मुलाकात के दौरान हिमाचल से कांग्रेस के संभावित प्रत्याशियों को लेकर चर्चा हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed