फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019 Two Hundred teachers on election duty in himachal

हिमाचल में 200 स्कूलों के सभी शिक्षक चुनावी ड्यूटी पर, बच्चों की पढ़ाई चौपट

Fri, 19 Apr 2019 01:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर हितेश शर्मा, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
हितेश शर्मा, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 19 Apr 2019 01:04 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 Two Hundred teachers on election duty in himachal
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के 200 ऐसे स्कूलों के अध्यापकों की लोकसभा चुनाव में ड्यूटी लगा दी गई है, जहां एक या दो ही शिक्षक हैं। ऐसे में चुनाव रिहर्सल या अन्य प्रक्रिया के दौरान स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के लिए एक भी शिक्षक नहीं है। बच्चे स्कूल तो जाते हैं लेकिन दिनभर खेलकूद कर और मिड-डे मील खाकर घर लौट आते हैं। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने से अभिभावक परेशान हैं।

विज्ञापन


सिरमौर जिले में ऐसे 100, आनी में 64 और मंडी के सराज के 33 स्कूल हैं। सिरमौर जिले में बुधवार को कई शिक्षा खंडों में 100 से अधिक स्कूल बंद रहे। यह सिलसिला आगे भी जारी रहने वाला है। कई जगह 19, 20 और 21 अप्रैल को चुनावी रिहर्सल है। इसमें एपीआरओ और प्रिजाइडिंग अफसर हिस्सा लेंगे। इसके बाद सात मई को रिहर्सल है। 15 मई के बाद शिक्षक पोलिंग बूथों की ओर रवाना होंगे। प्राथमिक स्कूलों के शिक्षक ही नहीं, कई शिक्षा खंडों के अधिकारियों समेत कार्यालय के पूरे स्टाफ की भी ड्यूटी लगाई गई है। 
विज्ञापन


सिरमौर में बुधवार को कई प्राइमरी स्कूलों में एक शिक्षक था तो कई में दो या तीन। जिन स्कूलों में दो शिक्षक हैं तो दोनों ही चुनावी ड्यूटी के लिए निकल गए। तीन व एक शिक्षक वाले स्कूलों का भी ऐसा ही हाल रहा। कई स्कूलों में तो नौनिहालों की देखभाल को ही कोई नहीं बचा। उधर, बाड़ा चाकली स्कूल की एसएमसी ने इस पर कड़ा संज्ञान लिया है। एमएससी अध्यक्ष उदय सिंह ने बताया कि इसको लेकर एसएमसी की ओर से राज्यपाल और मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिरमौर में हैं 14 शिक्षा खंड

सिरमौर जिले में 14 शिक्षा खंड हैं। चुनावी रिहर्सल के चलते नारग शिक्षा खंड में 25, सराहां में 8, बकरास में 21, संगड़ाह में 22, कफोटा में 4, ददाहू में 10, सतौन में 25 के करीब स्कूल बिना शिक्षकों के रहे। इसके अलावा राजगढ़, शिलाई, नौहराधार, पांवटा साहिब, सुरला, नाहन, माजरा आदि स्कूलों से भी अध्यापकों ने चुनावी ड्यूटी बजाई। 

95 प्रतिशत पुरुष अध्यापक चुनाव ड्यूटी में
सोलन। सोलन जिले में प्राथमिक से लेकर वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में करीब 5800 महिला व पुरुष अध्यापक हैं। इनमें करीब 95 फीसदी यानी 2500 पुरुष अध्यापकों की चुनावी ड्यूटी लगी है। 5 प्रतिशत ऐसे पुरुष अध्यापक हैं, जो सेवानिवृत्त होने वाले हैं या फिर दिव्यांग हैं। 

सभी बीईईओ को दिए गए हैं निर्देश
सिरमौर के प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक बिपन कुमार ने माना कि शिक्षकों की चुनावी ड्यूटी में जाने से स्कूल बंद रहे। उन्होंने बताया कि स्कूलों में व्यवस्था बनाए रखने के लिए बीईईओ को निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed