फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019 Satpal satti and kuldeep rathore hits out at each other

चौकीदार ने विरोधियों की बंद करवाई बोलती: सतपाल सत्ती

Sat, 13 Apr 2019 07:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)/शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)/शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 13 Apr 2019 07:14 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 Satpal satti and kuldeep rathore hits out at each other
- फोटो : अमर उजाला

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि चौकीदार ने विरोधियों की बोलती बंद करवा रखी है। भाजपा देश को सोने की चिड़िया बनाना चाहती है, लेकिन कांग्रेस इसे सोनिया गांधी की चिड़िया बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा न धर्म और न जाति की पार्टी है, अपितु भारत के 135 करोड़ पुत्र व पुत्रियों की पार्टी है, जिसका नरेंद्र मोदी लीडर है। यह बात उन्होंने भाजपा एससी मोर्चा के नालागढ़ के रामशहर में आयोजित सम्मेलन में कही। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगों को परिवारवाद के अलावा कुछ नहीं दिखता और कांग्रेस ने गांधी परिवार के अलावा किसी भी अन्य के नाम पर किसी भी योजना का नाम नहीं रखा। भाजपा ने हिमाचल में गुरु रविदास उन्नयन योजना चलाई, जिसके तहत गुरु रविदास के नाम पर 5 लाख रुपये सड़कों के लिए दिया जाता है।
विज्ञापन


महर्षि वाल्मीकि के नाम पर अनुसूचित जाति के बच्चों के लिए वजीफे के लिए योजना शुरू की। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कठपुतली बनाकर देश का 10 साल तक प्रधानमंत्री बनाया और कांग्रेस के लोगों ने इस कार्यकाल में 12 लाख करोड़ के घोटाले किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस में 52 साल तक एक ही परिवार के लोगों ने शासन किया है और आज भी साढ़े चार करोड़ लोगों के पास अपने मकान नहीं हैं, जिनका दर्द प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समझा। उन्होंने दावा किया कि देश में फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी और देश सोने की चिड़िया बनकर रहेगा। भाजपा में जो लोग शामिल हुए हैं, उनका वह स्वागत करते हैं।

भाजपा के दुष्प्रचार का जवाब आक्रामकता से दें : राठौर

lok sabha election 2019 Satpal satti and kuldeep rathore hits out at each other
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर - फोटो : फाइल फोटो

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि भाजपा के दुष्प्रचार पर आक्रामक होना होगा। कांग्रेस अपने सिद्धांतों पर चलती है, जबकि भाजपा के कोई सिद्धांत नहीं है। राठौर ने पार्टी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में चुनाव मैदान में तन-मन से उतरने को कहा है। 

पार्टी के सभी दिशा-निर्देशों का पूरा पालन किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की ढील बर्दाश्त नहीं होगी। राठौर ने शनिवार को राजीव भवन में पार्टी पदाधिकारियों की संक्षिप्त बैठक में कहा कि चुनाव के बाद उनके प्रदर्शन का पूरा आकलन किया जाएगा। इसी आधार पर उन्हें पार्टी में और बेहतर दायित्व से नवाजा जाएगा। 

ब्लॉक और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से पूरी तरह तालमेल बनाकर मजबूती से लोगों के बीच जाकर भाजपा के भ्रमजाल को तोड़ने के लिए पूरी निष्ठा से चुनाव मैदान में उतरना है। राठौर ने पार्टी में इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इन लोकसभा चुनावों के टिकट के लिए 40 लोगों ने आवेदन किया था।

साफ है कि कांग्रेस में लोकतंत्र है और कोई भी पार्टी कार्यकर्ता और नेता चुनाव के लिए टिकट आवेदन कर सकते हैं। दूसरी ओर, भाजपा की स्थिति ठीक इसके विपरीत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed