फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019 Retired colonel and BA pass from JNU in election from kangra seat

चुनावी दंगल में उतरे जेएनयू से बीए पास सेवानिवृत्त कर्नल

Sat, 27 Apr 2019 12:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 27 Apr 2019 12:15 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 Retired colonel and BA pass from JNU in election from kangra seat
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। मतदाताओं के लिए नामांकन पत्र में दी जा रही जानकारी रोचकता बढ़ा रही है। कांगड़ा-चंबा सीट से सेवानिवृत्त कर्नल नरेंद्र पठानिया ने आज उपायुक्त कार्यालय धर्मशाला में परचा भरा। कर्नल ने 1980 में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली से बीए पास की है। इसके अलावा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से 1987 में एलएलबी की डिग्री ली है।

विज्ञापन


अभी तक जिन भी उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे हैं, उनमें नरेंद्र पठानिया सबसे ज्यादा शिक्षित उम्मीदवार हैं। नूरपुर उपमंडल के सुल्याली के रहने वाले नरेंद्र पठानिया के पास 17,33,115 रुपये चल और लगभग साढ़े तीन लाख रुपये की अचल संपत्ति है। इसके अलावा उनकी पत्नी के पास 3,25,000 रुपये हैं। दोनों के पास पौने दो लाख रुपये नकद हैं और एक नैनौ कार है। 100 ग्राम सोने के गहने हैं, जिनकी कीमत लगभग तीन लाख रुपये होगी।
विज्ञापन


पांच दिन में 10 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
कांगड़ा-चंबा संसदीय सीट से पांच दिन में अभी तक 10 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। 29 अप्रैल नामांकन का अंतिम दिन है। कांग्रेस के उम्मीदवार अंतिम दिन परचा भरेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed