फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019:Report card of Congress leaders will be made on the line of bjp

कांग्रेस नेताओं का भी बनेगा रिपोर्ट कार्ड, ये होगा टिकट की दावेदारी का आधार

Tue, 09 Apr 2019 07:35 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Tue, 09 Apr 2019 07:35 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019:Report card of Congress leaders will be made on the line of bjp
कुलदीप राठौर और पंडित सुखराम - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव में प्रदेश कांग्रेस अब भाजपा की तर्ज पर अपने नेताओं का रिपोर्ट कार्ड तैयार करेगी। नेताओं से दो टूक कहा गया है कि वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी पेश करनी है तो लोकसभा चुनाव में अपने हलकों से पार्टी प्रत्याशी को लीड दिलानी होगी।

विज्ञापन


इन चुनावों में कार्यकर्ताओं के काम पर भी बारीकी से नजर रखी जाएगी। कांग्रेस से पहले भाजपा भी लीड दिलाने वाले क्षेत्रों से मंत्री पद देने का दांव चल चुकी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का यह संदेश मंडी के भ्यूली में आयोजित सम्मेलन में कार्यकर्ताओं तक पहुंचाया गया।

विज्ञापन

 

राठौर का दावा, जल्द प्रचार में आएंगे वीरभद्र

lok sabha election 2019:Report card of Congress leaders will be made on the line of bjp
फाइल फोटो

प्रत्याशी आश्रय शर्मा ने इसकी जानकारी मंच पर देते हुए कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान में प्रचार में डटने का आह्वान किया। बाद में मंडी संसदीय क्षेत्र के जिला प्रभारी विक्रमादित्य ने इस संदेश को कार्यकर्ताओं तक पहुंचाया। इसके बाद प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि आलाकमान से इस तरह के आदेश मिले हैं।

 प्रेसवार्ता के दौरान बड़े नेताओं की गैर मौजूदगी के सवाल पर प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि वीरभद्र सिंह जल्द प्रचार में आएंगे। यहां प्रचार का शेड्यूल तय होने के बाद आलाकमान को जानकारी दी जाएगी, जिसके बाद सभी बड़े नेता मंडी आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed