फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: remoure of action on Satpal Satti in discussion throughout the day

सतपाल सत्ती पर कार्रवाई की चर्चाओं का बाजार दिन भर रहा गरम

Thu, 18 Apr 2019 09:08 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 18 Apr 2019 09:08 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: remoure of action on Satpal Satti in discussion throughout the day
फाइल फोटो

विवादित बयानों से देशभर में सुर्खियों में आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती पर कार्रवाई को लेकर गुरुवार को दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। कुछ न्यूज वेबसाइटों ने सत्ती पर चुनाव आयोग द्वारा प्रचार पर 48 घंटे का प्रतिबंध लगाने की खबरें चला दीं।

विज्ञापन


इसके बाद कुछ कांग्रेसी नेताओं ने भी खुशी जता दी। उधर, दिनभर कार्रवाई को लेकर चल रही अफवाहों पर भाजपा के पदाधिकारी सफाई देते नजर आए। हालांकि शाम को प्रदेश के मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने स्पष्ट किया कि अभी तक सत्ती को लेकर चुनाव आयोग से किसी तरह का कोई निर्देश नहीं आया है। 
विज्ञापन


सीईओ कार्यालय के स्पष्टीकरण के बाद भी देर रात तक सत्ती पर कार्रवाई को लेकर कयासबाजी चलती रही। सूत्रों के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग ने मौखिक रूप से सत्ती के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सख्त कार्रवाई को कांग्रेसियों ने उठाई मांग

lok sabha election 2019: remoure of action on Satpal Satti in discussion throughout the day
कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला

माना जा रहा था कि आयोग के इस रुख के बाद सत्ती पर कड़ी कार्रवाई होना तय है। हालांकि, अब शुक्रवार को सत्ती पर आयोग फैसला ले सकता है। उधर, कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी देवेश कुमार से मुलाकात कर सत्ती पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में आधा दर्जन से ज्यादा नेताओं ने सीईओ से कसुम्पटी स्थित कार्यालय जाकर मांगपत्र सौंपा। सुक्खू ने कहा कि सत्ती ने सिर्फ राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर ही बयानबाजी नहीं की, बल्कि राधा स्वामी सत्संग के अनुयायियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed